1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम पर हुए 18 मिलियन फॉलोअर्स, शेयर किया पोस्ट

गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम पर हुए 18 मिलियन फॉलोअर्स, शेयर किया पोस्ट

 Written By: IANS
 Published : Jul 24, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 11:48 pm IST

सिंगर गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। गुरु ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

guru randhawa- India TV Hindi
गुरु रंधावा Image Source : INSTAGRAM/GURURANDHAWA

पंजाबी गायक गुरु रंधावा के अब इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन यानी कि 1.8 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। गुरु ने वीडियो-होस्टिंग ऐप पर ब्लैक सूट में अपनी एक तस्वीर साझा की। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया, "इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन फॉलोअर्स के लिए धन्यवाद। प्यार और सम्मान। जीआर"।

उनके इस पोस्ट को फोटो को 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके थे।

गुरु को 'लाहौर', 'पटोला', 'हाई रेटेड गबरू', 'सूट', 'बन जा रानी', 'इशारे तेरे', 'फैशन', 'डाउनटाउन' और 'स्लोली स्लोली' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

गायक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किया था कि वह अपने गांव को याद करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपना एक बिल्कुल नया लुक भी पेश किया था। पिछली कुछ तस्वीरों में वे शर्टलेस नजर आए।

काम को लेकर बात करें तो हाल ही में उन्होंने मंच पर वापसी की है।

दिल्ली में अपने हालिया गिग के बाद उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैंने लगभग तीन महीनों के बाद परफॉर्म किया और यह एक अच्छा अनुभव था। हालांकि दर्शकों की संख्या को सीमित रखा। हमने ऐसे गाने गाए जो हम आमतौर पर अपने शो में गाते हैं और साथ ही पैसे कमाते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन