1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गुरु रंधावा और पिटबुल का गाना Slowly Slowly रिलीज़, देखें वीडियो

गुरु रंधावा और पिटबुल का गाना Slowly Slowly रिलीज़, देखें वीडियो

 Published : Apr 19, 2019 05:51 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 05:51 pm IST

इंटरनेशनल सिंगर पिटबुल और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना Slowly Slowly रिलीज़ हो गया है।

Guru Randhawa, Pitbull- India TV Hindi
Guru Randhawa, Pitbull Image Source : INSTAGRAM

इंटरनेशनल सिंगर पिटबुल और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना Slowly Slowly रिलीज़ हो गया है। गाने में दोनों सिंगर्स पंजाबी बीट्स पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस गाने के साथ टी-सीरीज़ भी ग्लोबल स्टेज पर आ गया है। पिटबुल ने इसके पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ Exotic गाने में काम किया था।

Slowly Slowly की शूटिंग मायामी में हुई है और इसे गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है। गाने में दोनों सिंगर्स हाउस पार्टी में एंजॉय करते नज़र आ रहे हैं। गाने को भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है। गाने के बोल हिंदी, इंग्लिश और स्पैनिश में हैं। गाने को लिखा, गाया और कंपोज किया है गुरु रंधावा ने और म्यूजिक  DJ Shadow Dubai, BlackOut, RedMoney & Vee ने दिया है।

देखें गाना...

गाने के बारे में गुरु ने कहा था- ''यह सपने के सच होने जैसा है। मैं हमेशा से अपने गांव, राज्य और देश का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करना चाहता था। मैं पिटबुल सर और टी-सीरीज़ का शुक्रिया अदा नहीं कर सकता। हमने इस गाने पर बहुत मेहनत की है और आशा करता हूं कि इस गाने से भारतीय संगीत दुनिया के नक्शे पर आ जाए।''

टी-सीरीज़ के चेयरमैन भूषण कुमार ने कहा-  ''Slowly Slowly को रिलीज़ करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।''

Also Read:

कार्तिक आर्यन उदयपुर में 'लव आज कल 2' की कर रहे हैं शूटिंग, स्कूल यूनिफॉर्म में आए नज़र

वरुण धवन कुली नम्बर 1 को करेंगे प्रोड्यूस, कहा- सेट पर प्रोड्यूसर जैसा बर्ताव नहीं करूंगा

Kalank Box Office Collection Day 2:आलिया और वरुण की फिल्म 'कलंक' की कमाई में गिरावट, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन