1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. B'day: ऋचा चड्ढा के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, 'शकीला' फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज

B'day: ऋचा चड्ढा के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, 'शकीला' फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज

 Published : Dec 18, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 01:01 pm IST

फिल्म के ट्रेलर को दो दिन पहले जारी किए जाने के बाद एक जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'तेरा इश्क सतावे' रिलीज कर दिया है।

happy birthday Richa Chadha- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा Image Source : INSTAGRAM: THERICHACHADHA

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के जन्मदिन पर उनके फैंस को तोहफा मिला है। उनकी स्टारर फिल्म शकीला की रिलीज डेट घोषित हुई है, तब से फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बानी हुई है। ऋचा एक दक्षिण फिल्म की एडल्ट स्टार शकीला की भूमिका पर निबंध प्रस्तुत करेंगी, जो 90 के दशक के अंत में और 2000 के शुरुआती दिनों में फिल्मों में अपनी उपस्थिति के माध्यम से सिनेमा हॉल को भरने की क्षमता के लिए जनि जाती थी। वह दक्षिण फिल्म उद्योग में कई निर्माताओं के करियर को पुनर्जीवित करने के लिए जानी जाती थी, लेकिन वास्तव में उनके खुद के जीवन में कई उतार चढ़ाओ थे। 

फिल्म के ट्रेलर को दो दिन पहले जारी किए जाने के बाद एक जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'तेरा इश्क सतावे' पेश किया जिसमें ऋचा ने बहुत ही सेंसुअल और ग्लैमरस अवतार में नज़र आ रही है।

ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शकीला' का ट्रेलर रिलीज

यह गीत सुपर टैलेंटेड मीत ब्रोस द्वारा तैयार किया गया है, जिसे खुशबू ग्रेवाल और मीत ब्रोस ने गाया है, इस गीत को कुमार ने लिखा है। फिल्म की तरह गीत को भी 5 भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ किया गया है। फिल्म में एक्टर नोरोन्हा, राजीव पिल्लई, काजल चुघ सहित अन्य लोगों के साथ एक पात्र में बहुमुखी अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी एक शानदार किरदार में नज़र आने वाले हैं।

फिल्म को प्रस्तुत और निर्मित किया है सैमिस मैजिक सिनेमा मोशन पिक्चर प्रोडक्शन और इसे यूएफओ द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 दिसंबर को 5 भाषाओं में रिलीज होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन