1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. हिना खान और धीरज धूपर का लव सॉन्ग 'हमको तुम मिल गए' हुआ रिलीज, फैन्स को पसंद आई केमिस्ट्री

हिना खान और धीरज धूपर का लव सॉन्ग 'हमको तुम मिल गए' हुआ रिलीज, फैन्स को पसंद आई केमिस्ट्री

 Published : Sep 16, 2020 07:47 am IST,  Updated : Sep 16, 2020 07:47 am IST

हिना खान और धीरज धूपर का रोमांटिक गाना हमको तुम मिल गए हुआ रिलीज। दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को बहुत पसंद आई है।

hina khan and dheeraj dhoopar- India TV Hindi
हिना खान और धीरज धूपर Image Source : INSTAGRAM/REALHINAKHAN

टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान और धीरज धूपर 'हमको तुम मिल गए' म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। गाने में बेपनाह प्यार दिखाया गया है। लव सांग को विशाल मिश्रा ने आवाज दी है और इसे सैयद कादरी ने लिखा है।

नए म्यूजिक वीडियो में हिना खान और धीरज धूपर के बीच 'लव बांड' दिखाया गया है।

हिना ने कहा, " 'हमको तुम मिल गए' के शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा अनुभव हुआ। सॉन्ग को न केवल खूबसूरती से चित्रित किया गया है, बल्कि इसे सही अर्थ के साथ सुंदर तरीके से पेश किया गया है।"

धीरज ने कहा, " 'हमको तुम मिल गए' एक इमोशनल सॉग है, जिसे दिग्गज संगीतकार नरेश शर्मा ने कम्पोज किया है। इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। हिना के साथ काम करना बहुत अद्भूत रहा, यह पहला म्यूजिक वीडियो है, जिसमें हम दोनों ने पहली बार साथ काम किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद करेंगे।"

कुछ ही घंटों में इस सॉन्ग को 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ दिन पहले ही हिना खान के 'हमको तुम मिल गए' गाने का टीजर सामने आया था। टीजर सामने के बाद ही फैंस में इस सॉन्ग को लेकर काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन