1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. जैकलीन फर्नांडिस ने चोटिल होने के बावजूद की 'कर्मा' गाने की शूटिंग

जैकलीन फर्नांडिस ने चोटिल होने के बावजूद की 'कर्मा' गाने की शूटिंग

 Written By: IANS
 Published : Oct 11, 2019 01:16 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 01:16 pm IST

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस ने चोटिल होने के बावजूद आगामी फिल्म 'ड्राइव' के गाने 'कर्मा' की शूटिंग की। सिर्फ यह ही नहीं जैकलीन गाने की शूटिंग के दौरान बेहोश भी हो गई थीं।

Jacqueline Fernandez- India TV Hindi
Jacqueline Fernandez Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस ने चोटिल होने के बावजूद आगामी फिल्म 'ड्राइव' के गाने 'कर्मा' की शूटिंग की। यहां तक कि जैकलीन नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट के गाने 'कर्मा' की शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश तक हो गई थीं। इसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।

जैकलीन ने कहा, "उस समय मैं बहुत सारी परियोजनाओं की शूटिंग के बीच में थी। मेरा पैर चोटिल था और मुझे इन सभी रिहर्सल में फिट होना था, जिसके लिए मुझे अच्छी-खासी हाई हील में शूटिंग करने की जरूरत थी और मेरे दोनों घुटने जवाब दे गए।"

जैकलीन एक्शन दृश्य की शूटिंग कर रही थीं और साथ ही डांस नंबर की तैयारी कर रही थीं और व्यस्त कार्यक्रम ने उनकी सेहत पर पानी फेर दिया।

'कर्मा' की शूटिंग के दौरान, जैकलीन को कुछ स्टंट करने पड़े और चोटिल होने के बावजूद उन्होंने गाने पर डांस किया। उन्होंने सहजता के साथ हर स्टेप किया। फिल्म की पूरी यूनिट ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया और निर्देशक तरुण मनसुखानी जैकलीन के समर्पण को देखकर बहुत प्रभावित हुए।

अभिनेत्री ने कहा, "हमने दो दिनों में गाने को शूट किया और हम उन दो दिनों में बहुत कुछ करने में कामयाब रहे। एक रात का शूट भी था, जिसे मैं बहुत अच्छी तरह से नहीं कर पाई। लेकिन गाना जिस तरह से बना है, उससे मैं वास्तव में बहुत खुश हूं और मैं हर इस गाने को हर किसी के देखने का और इंतजार नहीं कर सकती।"

धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'ड्राइव' 1 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर लाइव होगी।

Also Read:

Kanta Bai Song: टोनी कक्कड़ और करिश्मा शर्मा का नया गाना हुआ रिलीज

Ek Toh Kum Zindagani Song out: एक और गाने का रीमेक हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने दिखाए शानदार मूव्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन