1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस का होली सॉन्ग 'मेरे अंगने में' हुआ आउट, देखें शानदार वीडियो

आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस का होली सॉन्ग 'मेरे अंगने में' हुआ आउट, देखें शानदार वीडियो

 Published : Mar 09, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 12:58 pm IST

ट्विटर पर #MereAngneMein में ट्रेंड हो रहा है और आसिम-जैकलीन की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

mere angne mein song asim riaz jacqueline fernandez- India TV Hindi
आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'मेरे अंगने में' हुआ आउट

आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'मेरे अंगने में' आउट हो गया है। ये गाना होली पर बना है, जिसमें अनुज सैनी और खुशी जोशी भी नज़र आ रहे हैं। इसे नेहा कक्कड़ और राजा हसन ने आवाज दी है, जबकि तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है। 

सोशल मीडिया पर इस गाने को कुछ ही देर में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ट्विटर पर #MereAngneMein में ट्रेंड हो रहा है और आसिम-जैकलीन की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस गाने को राधिका राव और विनय सप्रु ने मिलकर डायरेक्ट किया है, जबकि लिरिक्स वायु ने लिखे हैं।  

बिग बॉस 13 के आसिम रियाज और हिमांशी खुराना म्यूजिक वीडियो में आएंगे नज़र, नेहा कक्कड़ होंगी सिंगर

बता दें कि आसिम रियाज पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नज़र आए थे। उन्होंने स्ट्रॉन्ग गेम खेला और धीरे-धीरे उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई। उन्होंने फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में सिद्धार्थ ने बाजी मार ली। 

आसिम जल्द ही एक और म्यूजिक वीडियो में हिमांशी खुराना संग नज़र आएंगे। इस गाने को भी नेहा कक्कड़ आवाज़ देंगी। बता दें कि आसिम और हिमांशी की पहली मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शो में ही अपने प्यार का इजहार किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन