1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह संग शादी करने के लिए परिवार संग दिल्ली हुईं रवाना

नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह संग शादी करने के लिए परिवार संग दिल्ली हुईं रवाना

 Published : Oct 22, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 01:28 pm IST

नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ संग फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गई हैं।

नेहा कक्कड़, neha kakkar, रोहनप्रीत सिंह संग, rohanpreet singh- India TV Hindi
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह संग Image Source : @NEHAKAKKAR

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। दरअसल नेहा कक्कड़ लगातार सोशल मीडिया पर हिंट दे रही थीं कि वो शादी करने वाली हैं, मगर उनके पोस्ट से ऐसा भी लग रहा था कि उनका रोहनप्रीत संग नया गाना भी आने वाला है। कल आखिरकार नेहा और रोहन का गाना रिलीज हो गया, मगर आज और भी बड़ी खुशखबरी है, दरअसल नेहा परिवार संग दिल्ली रवाना हो गई हैं। दिल्ली में नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह की शादी होनी है। आज नेहा ने रोहन संग अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं और बताया है कि ये तब की तस्वीर है जब रोहन ने उन्हें प्रपोज किया था।

इसस पहले नेहा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो रोहन के माता-पिता से मिलते दिख रही हैं। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''उस दिन जब उसने मुझे अपने माता-पिता से मिलवाया।''

वीडियो में नेहा के हाथ में गिफ्ट्स हैं, रोहन ने उनका हाथ थामा है और दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो-

हाल ही में नेहा के एक फैन क्लब की तरफ से उनका और रोहनप्रीत सिंह का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें साफ लिखा है कि दोनों 26 अक्टूबर को शादी करने वाले हैं।

नेहा कक्कड़ ने 'नेहू दा ब्याह' गाने की शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें, सिर पर दुपट्टा डाले शरमाते हुए आईं नजर

नेहा ने रोहन के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद उनके दोस्त, सहयोगी और फैंस भ्रम की स्थिति में हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मानों किसी नए गाने का पोस्टर हो। उन्होंने तस्वीर में लिखा, "नेहा कक्कड़ द्वारा नेहू दा ब्याह.. 21 अक्टूबर को फीचरिंग माइ रोहू (रोहन प्रीत सिंह)।"

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इस दिन थामने जा रहे हैं एक-दूजे का हाथ, सामने आया वेडिंग कार्ड !

नेहा और रोहन ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन