1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ ने दिखाई उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां, कहा: सबको जल्दी वैक्सीन लग जाए और फिर...

नेहा कक्कड़ ने दिखाई उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां, कहा: सबको जल्दी वैक्सीन लग जाए और फिर...

 Published : May 21, 2021 12:19 pm IST,  Updated : May 21, 2021 12:19 pm IST

नेहा कक्कड़ फैमिली के साथ अपने होमटाउन में हैं। उन्होंने वहां की खूबसूरत वादी की फोटो शेयर की है। साथ ही जल्दी से सब ठीक होने की कामना की है।

neha kakkar says let everyone get vaccinated let everything be well once again- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ ने दिखाई उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां, कहा: सबको जल्दी वैक्सीन लग जाए और फिर...  Image Source : INSTAGRAM: NEHA KAKKAR

सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' की जज नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने होमटाउन ऋषिकेश में हैं। उन्होंने वहां की कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें प्रकृति बेहद खूबसूरत लग रही है। इसे साझा करते हुए नेहा ने प्रार्थना की है कि जल्दी से सब फिर से अच्छा हो जाए। 

नेहा ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें ढेर सारी हरियाली नज़र आ रही है। नेहा नेचर के करीब जाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'हमारा उत्तराखंड सबसे सुंदर। हे भगवान सबको जल्दी वैक्सीन लग जाए और फिर सब आकर यहां की खूबसूरती देखें.. यहां का भी और पूरे भारत का भी रोजगार शुरू हो जाए वापस, सब फिर से अच्छा हो जाए जल्द से जल्द।'

शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने की 'लड़ाई', वीडियो हो रहा है वायरल

बता दें कि नेहा वहां अपने परिवार के साथ कुछ समय के लिए रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पैरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की। इस दौरान सिर्फ घर के लोग ही मौजूद थे। उन्होंने जो फोटोज शेयर की, उसमें उनके शानदार घर की झलक दिखाई दे रही है। 

नेहा रिएलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल में जज की भूमिका निभा रही हैं। उनका ये शो एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में शुमार हो गया है। बार्क टीआरपी रेटिंग में इस शो ने पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन