1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ ने भाई टोनी कक्कड़ को दी जन्मदिन की बधाई, साथ में 'धीमे-धीमे', 'गोवा बीच' जैसे गाने गाए हैं

नेहा कक्कड़ ने भाई टोनी कक्कड़ को दी जन्मदिन की बधाई, साथ में 'धीमे-धीमे', 'गोवा बीच' जैसे गाने गाए हैं

 Published : Apr 09, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 04:18 pm IST

टोनी कक्कड़ के गाने यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं और टोनी गानों पर टिकटॉक खूब बनाए जाते हैं।

Happy Birthday Tony Kakkar- India TV Hindi
Happy Birthday Tony Kakkar Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: मशहूर सिंगर, लिरिसिस्ट और म्यजिक डायरेक्टर टोनी कक्कड़ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। टोनी कक्कड़ यूथ के बीच काफी फेमस हैं, उन्होंने  'धीमे-धीमे', 'कोका कोला तू', 'कुछ कुछ होता है' और 'गोवा बीच' जैसे गानों के लिए मशहूर हैं। टोनी कक्कड़ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई हैं, ऐसे में उनकी छोटी बहन नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के सहारे उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई संग अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सबसे विनम्र, सबसे खूबसूरत इंसान, सबसे प्रतिभाशाली, सर्वश्रेष्ठ गाइड, वह शख्स जिसके दिल में किसी के प्रति कोई नफरत नहीं है, सिर्फ प्यार है, करोड़ों में एक मेरा सबसे अच्छा भाई! मेरी जान तुम जैसा कोई नहीं। मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं। हैशटैगबर्थडेबॉय।"

भाई-बहन की यह प्यारी सी तस्वीर और नेहा के पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

टोनी व नेहा के प्रशंसको द्वारा भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई है।

किसी एक यूजर ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे टोनी भईया, ईश्वर आप पर अपनी कृपा बनाए रखें।"

किसी और ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो रॉकस्टार।"

सुनिए टोनी कक्कड़ के मशहूर गाने-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन