1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. पंजाबी, हिंदी रैप में बहुत बदलाव आया है: यो यो हनी सिंह

पंजाबी, हिंदी रैप में बहुत बदलाव आया है: यो यो हनी सिंह

 Written By: IANS
 Published : Sep 30, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 12:32 pm IST

डेढ़ दशक से म्यूजिक इण्डस्ट्री में सक्रिय रैप सुपरस्टार यो यो हनी सिंह का कहना है कि इस दौरान पंजाबी और हिंदी रैप में काफी बदलाव आया है।

honey singh- India TV Hindi
हनी सिंह Image Source : INSTAGRAM/YOYOHONEYSINGH

डेढ़ दशक से म्यूजिक इण्डस्ट्री में सक्रिय रैप सुपरस्टार यो यो हनी सिंह का कहना है कि इस दौरान पंजाबी और हिंदी रैप में काफी बदलाव आया है। हनी सिंह ने आईएएनएस को बताया, "विकास हर चीज में होता है, चाहे वह संगीत हो, जीवनशैली या लेखन या और कुछ। समय के साथ बदलाव आते हैं और यही अच्छा है कि आप इसे स्वीकार कर लें।"

खुद में किए गए बदलावों को लेकर उन्होंने कहा, "मैंने 2005 में जब पहली बार गाया था, तो यह एक अंग्रेजी आरएंडबी था, जो पूरी तरह रैप नहीं था। 2007 और 2008 में मैंने पंजाबी रैप शुरू किया। यह 'चंडीगढ़ दे नजारे' नाम से एक रीजनल एल्बम था। तब से 12 साल से अधिक हो गए हैं और इस दौरान पंजाबी और हिंदी रैप में बहुत बदलाव आया है। मैं उस बदलाव के साथ बदल गया हूं। परिवर्तन हमेशा अच्छा होता है।"

हनी सिंह का हाल ही में नया ट्रैक 'बिल्लो टू अग' आया है। यह गाना गैर-फिल्म सर्किट में नया है जिसमें हनी सिंह ने गायक सिंहस्टा के साथ कोलेबरेट किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन