1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. राम मंदिर भूमि पूजन: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने गुनगुनाया भगवान राम को समर्पित भजन

राम मंदिर भूमि पूजन: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने गुनगुनाया भगवान राम को समर्पित भजन

 Published : Aug 04, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 11:49 pm IST

बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिपूजन करने वाले हैं। इससे पहले पंजाबी गायक दलेर सिंह भगवान राम को समर्पित एक भक्ति गीत गाया।

अयोध्या नगरी को बुधवार पांच अगस्त का इंतजार है, जब राम मंदिर निर्माण की शुरूआत भूमि पूजन से होगी। हर ओर पुलिस के बैरियर, पीले बैनर, दीवारों पर नये पेंट का नजारा और भजन-कीर्तन है तथा हर कोना भक्तिरस से सराबोर दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा तमाम बडे राजनेता और साधु संतों सहित 175 आमंत्रित लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। वहीं दूसरी ओर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी ने श्री राम को समर्पित करते हुए एक प्यारा सा भजन गुनगुनाया।  

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने इंडिया टीवी ने खास बातचीत करते हुए राम मंदिर की भूमि पूजन को लेकर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही भक्तिमय होते हुए खूबसूरत सा राम भजन गाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन