1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रैपर रफ्तार हुए कोविड-19 पॉजिटिव, खुद को घर में किया आइसोलेट

रैपर रफ्तार हुए कोविड-19 पॉजिटिव, खुद को घर में किया आइसोलेट

 Written By: IANS
 Published : Sep 09, 2020 08:48 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 08:48 pm IST

रफ्तार में अभी कोरोना के लक्षण नहीं नजर आए हैं। फिलहाल वह अपने घर पर आइसोलेशन में हैं। 

rapper raftaar tests coronavirus positive latest news- India TV Hindi
कोरोना वायरस से संक्रमित हुए रैपर रफ्तार Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: मशहूर रैपर रफ्तार कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें अभी कोरोना के लक्षण नहीं नजर आए हैं। फिलहाल वह अपने घर पर आइसोलेशन में हैं। 

बुधवार को खबर की पुष्टि करते हुए रफ्तार ने कहा, "शायद कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई होगी, क्योंकि मैं तो खुद को फिट एंड फाइन महसूस कर रहा हूं।"

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दोस्तो, मैं आपके साथ एक खबर साझा करना चाहता था। मुझे रोडीज पर जाना था। इसके लिए मुझे कोविड-19 का टेस्ट करवाना पड़ा। पहले के दो परीक्षणों में मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन आज नतीजा पॉजिटव आया है। बीएमसी ने मुझे आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं, इसलिए मैंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं एक बार फिर से टेस्ट किए जाने का इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई होगी, क्योंकि मैं फिट और फाइन हूं, अपने आप को अस्वस्थ महसूस नहीं कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे यह बीमारी है, क्योंकि मुझमें इसके लक्षण नहीं दिखे हैं।"

आखिर में रैपर ने लिखा, "कृपया फिक्र न करें, मैं आपको अपनी सेहत की जानकारी देता रहूंगा। मुझे अभी से फोन आने शुरू हो गए हैं। मुझे नहीं पता कि लोगों को यह जानकारी इतनी जल्दी कैसे मिली। चिंता न करें, मैं अपना ख्याल रखूंगा। आप सभी कृपया अपना ख्याल रखना।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन