1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Saath Kya Nibhaoge Out: रिलीज हुआ सोनू सूद का नया गाना, अल्ताफ राजा-टोनी कक्कड़ ने दी आवाज़

Saath Kya Nibhaoge Out: रिलीज हुआ सोनू सूद का नया गाना, अल्ताफ राजा-टोनी कक्कड़ ने दी आवाज़

 Published : Aug 09, 2021 02:03 pm IST,  Updated : Aug 09, 2021 02:06 pm IST

फराह खान की तरफ से डायरेक्ट किया गाना 'साथ क्या निभाओगे' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के वीडियो में आप सोनू सूद के साथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को देख सकते हैं।

Sonu Sood- India TV Hindi
Saath Kya Nibhaoge Out: रिलीज हुआ सोनू सूद का नया गाना Image Source : YOUTUBE/DESI MUSIC FACTORY

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक तरफ कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद कर सभी का दिल जीत रहे हैं। वहीं अभिनेता अपनी नई पेशकश के साथ दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। उनके गानों को लेकर भी फैन्स काफी उत्साहित रहते हैं। अब हाल ही में सोनू सूद का नया गाना 'साथ क्या निभाओगे' रिलीज हुआ है। गाने को फराह खान ने डायरेक्ट किया है। इस गाने के वीडियो में आप सोनू सूद के साथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को देख सकते हैं।

इस गाने में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था और तभी से सोनू सूद के फैंस उनके गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। गाना अब आज रिलीज हो गया है। आप देख सकते हैं इस गाने में सोनू और निधि काफी अच्छे लग रहे हैं। 

गाने को पंजाब के अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया गया है। हाल ही में सोनू सूद और फराह खान ने पंजाब से कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे जो हम आपको दिखा चुके हैं। हालांकि, जब से कई तस्वीरें सामने आईं, गाने को लेकर चर्चा पैदा हो गई और अब जब यह गाना आ गया है, तो इसे कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

सोनू सूद और फराह की बात करें तो ये पहले भी साथ काम कर चुके हैं। जी दरसल सोनू सूद ने फराह खान की 2014 की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में एक अहम भूमिका निभाई। हालांकि, इस नए गाने को टोनी कक्कड़ और अल्ताफ रजा ने आवाज दी है।

यहां देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन