1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सिंगर जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर करने जा रहे हैं शादी, सगाई और मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने

सिंगर जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर करने जा रहे हैं शादी, सगाई और मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने

 Published : Nov 30, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 10:05 pm IST

सचेत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी होने वाली पत्नी परंपरा के साथ इंगेजमेंट रिंग दिखाते नजर आ रहे हैं।

सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर- India TV Hindi
सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर Image Source : INSTAGRAM- SACHET TANDON

मुंबई: बेखयाली फेम म्यूजि़क डायरेक्टर जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली। जोड़ी ने सोमवार को अपनी सगाई और मेहंदी समारोह की तस्वीरें साझा की। सचेत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी होने वाली पत्नी परंपरा के साथ इंगेजमेंट रिंग दिखाते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "फेयरी टेल की शुरुआत।"

एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में वह मेहंदी को अपनी हथेलियों पर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अपनी सगाई और प्री-वेडिंग फोटोशूट का एक वीडियो सोमवार को साझा करते हुए सचेत ने लिखा, "प्यार, हंसी और खुशी के बाद। ये 2 दिन हमारे लिए सबसे यादगार रहे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन