राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से अपराध की खौफनाक वारदात सामने आई है। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इसके अलावा चाकूबाजी में दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र के यमुना बाजार अंडर पास में चलती ई रिक्शा को रोक कर के इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के पीछे लूटपाट को कारण बताया जा रहा है।
कैसे हुई पूरी वारदात?
बताया जा रहा है कि प्रभात व उनके परिवार के दो अन्य लोगों के साथ गांधीनगर मार्केट से खारी बावली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू से उनपर हमला कर दिया। बदमाशों ने अंडरपास में रिक्शा रोककर लूटपाट की कोशिश की। इसका विरोध करने पर चाकूबाजी इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के समय रिक्शे में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। प्रभात नाम के युवक की मौत हो गई है। वहीं, दो व्यक्ति घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया?
दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट इलाके में हुई इस वारदात को लेकर बताया- "24 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे, कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन को यमुना बाजार के पास चाकू मारने की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को मालूम चला कि बदमाशों के एक ग्रुप ने एक ई-रिक्शा को रोका और उसमें सवार यात्रियों पर हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक यात्री की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशन टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग इकट्ठा किए हैं। पुलिस इस मामले को जल्द सुलझाने की दिशा में काम कर रही है।
त्रिलोकपुरी में भी चाकूबाजी
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के त्रिलोकपुरी में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। 4 नाबालिगों ने ही एक नाबालिग को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। आनन फानन में नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- मुखर्जी नगर में छात्रा से बदसलूकी और कार में खींचने की कोशिश, सफारी सवार युवक पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
कालकाजी पार्क गैंगरेप केस में साजिश का एंगल, फोन में मिले अश्लील वीडियो; पिस्टल और चाकू बरामद