1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सलमान खान की फिल्म 'भारत' का गाना 'चाशनी' हुआ रिलीज, देखिए कैट-सलमान का रोमांस

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का गाना 'चाशनी' हुआ रिलीज, देखिए कैट-सलमान का रोमांस

 Published : Apr 30, 2019 12:17 pm IST,  Updated : May 01, 2019 12:19 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'मीठी चाशनी' का टीजर आज रिलीज हो गया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाने का टीजर शेयर किया है।

Salman khan shar chashni teaser song- India TV Hindi
Salman khan shar chashni teaser song Image Source : YOUTUBE

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'मीठी चाशनी' का टीजर आज रिलीज हो गया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाने का टीजर शेयर किया है। जल्द ही पूरा गाना रिलीज होगा। गाने में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

सलमान और कटरीना का इस गाने में रोमांस दिखाया गया है। इस गाने में सलमान खान जवान लुक में नजर आ रहे है। वहीं कटरीना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सलमान खान वे भारत फिल्म के गाने 'चाशनी' को शेयर करते हुए लिखा,- इस ईद-इश्क मीठा है...

 भारत फिल्म में सलमान खान के कई रूप देखने को मिलेंगे। वो 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े तक के अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान और दिशा के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ, तब्बू जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर देशभर में रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन