1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'दबंग 3' का गाना 'यू करके' हुआ रिलीज, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने लगाए ठुमके

'दबंग 3' का गाना 'यू करके' हुआ रिलीज, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने लगाए ठुमके

 Published : Nov 22, 2019 12:59 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 12:59 pm IST

'दबंग 3' के गाने 'यू करके' का वीडियो रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

dabangg 3 yu karke song video out- India TV Hindi
दबंग 3 यू करके गाना हुआ रिलीज।

सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गानों के ऑडियो पहले रिलीज किए जा चुके हैं। अब फिल्म  के गाने 'यू करके' का वीडियो रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गाने का ऑडियो कुछ हफ्तों पहले रिलीज कर दिया गया था।

यू करके गाना सलमान खान और पायल देव ने गाया है। इसे कंपोज साजिद-वाजिद ने और लिरिक्स दानिश सबरी ने लिखे हैं। गाने की कोरयोग्राफर वैभवी मरचेंट हैं।

सलमान खान ने गाने की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- ये करो, वो करो, सब करो, जो करना है करो लेकिन करो तो।

सोनाक्षी सिन्हा ने गाने को शेयर करते हुए लिखा- देखिए रज्जो और चुलबुल पांडे का नॉटी रोमांस।

आपको बता दें दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा के साथ साईं मांजरेकर और सुदीप किच्चा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर को 4 भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलगु में रिलीज हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन