1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सपना चौधरी ने 'बंदूक चलेगी' गाने पर लगाए ठुमके,एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

सपना चौधरी ने 'बंदूक चलेगी' गाने पर लगाए ठुमके,एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

 Published : Jul 04, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 06:32 pm IST

सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

sapna choudhary- India TV Hindi
सपना चौधरी Image Source : INSTAGRAM/ITSSAPNACHOUDHARY

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी  का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है।  उनकी डांस परफार्मेंस फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सपना चौधरी स्टेज परफार्मेंस भी करती हैं। सपना का डांस देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। सपना पंजाबी, भोजपुरी और हरियाणवीं  गानों पर डांस करती हैं। इस समय़ सोशल मीडिया पर उनके एक वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है। इस वीडियो में वह बंदूक चालोगी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी के इस डांस परफार्मेंस को 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैसे भी सपना के हर डांस वीडियो के करोड़ों में व्यूज होते हैं। सपना पीले रंग का सूट पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। 'बंदूक चलेगी' गाना नरेंद्र बदाना पूनम गोस्वामी ने गाया है।

आपको बता दें सपना का हाल ही में हरियाणवी गाना डोप छोरा रिलीज हुआ है। यह गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

सपना चौधरी ने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। सपना ने बॉलीवुड मूवी 'नानू की जानू में' आइटम डांस भी किया था। बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से सपना ने एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म में डेब्यू किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन