1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना 'भुला दूंगा' लोगों को आ रहा है पसंद, तीन दिनों में 3 करोड़ व्यूज

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना 'भुला दूंगा' लोगों को आ रहा है पसंद, तीन दिनों में 3 करोड़ व्यूज

 Written By: IANS
 Published : Mar 28, 2020 11:59 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 11:59 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना भुला दूंगा लोगों को बहुत पसंद आया है। रिलीज के महज कुछ ही दिनों के अंदर इस वीडियो को तीन करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

bhula dunga song- India TV Hindi
भुला दूंगा गाना

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल पर गायक दर्शन राव के नए गीत 'भुला दूंगा' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के महज कुछ ही दिनों के अंदर इस वीडियो को तीन करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। दर्शन ने इस बारे में कहा, "गाने के रिलीज होने के बाद से मेरे सोशल मीडिया अकांउट में संदेशों की बाढ़ आ गई है। हमें पता था कि दर्शक इस गीत से खुद को जोड़ पाएंगे।"

इस गाने को इंडी म्यूजिक लेबल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 24 मार्च को जारी किया गया।

इस सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंडी म्यूजिक लेबल के प्रबंध निदेशक नौशाद खान ने कहा, "'भुला दूंगा' ने अपनी रिलीज के महज चंद घंटों के अंदर इतिहास रच डाला। इस गाने को दुनिया भर के प्रशंसकों से खूब प्यार मिल रहा है और हम अब तक इसे मिली प्रतिक्रियाओं से वाकई में बेहद खुश हैं। यूट्यूब पर इसे बीस लाख लाइक मिल चुके हैं। इतने कम समय में इतने सारे लाइक और कमेंट्स मिलना अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।"

इस गाने में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच की गजब की केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जो अपने प्रशंसकों के बीच 'सिडनाज' के नाम से मशहूर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन