1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रश्मिका मंदाना के 'Top Tucker' गाने पर शहनाज गिल का स्वैग, Video हुआ वायरल

रश्मिका मंदाना के 'Top Tucker' गाने पर शहनाज गिल का स्वैग, Video हुआ वायरल

 Published : Feb 15, 2021 08:58 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 09:04 am IST

सोशल मीडिया पर 'Top Tucker' गाना हिट है। अब शहनाज गिल ने बादशाह और अमित उचाना के साथ इस गाने पर वीडियो बनाया है।

shehnaaz gill top tucker song badshah uchana amit rashmika mandanna - India TV Hindi
रश्मिका मंदाना के 'Top Tucker' गाने पर शहनाज गिल का स्वैग Image Source : INSTAGRAM: SHEHNAAZGILL/YOUYUBE: YRF

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल ने वैलेंटाइन डे पर अपने फैंस को एक नहीं बल्कि दो-दो सरप्राइज दिया। पहले वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'चंपी' की परंपरा को रीक्रिएट करती दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने हालिया रिलीज हुए सॉन्ग 'टॉप टकर' पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वो ऑरिजनल सिंगर्स बादशाह और उचाना अमित के साथ नज़र आ रही हैं। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा- "चलो दोनों साइड हटो.. इस सॉन्ग की फुटेज भी मैं ही लूंगी.. बेबी मैं हूं #toptucker"

Video: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज ने 'वैलेंटाइन डे' पर फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर किया ये वीडियो

टॉप टकर सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और युवान शंकर राजा पर फिल्माया गया है। 

जानकारी के अनुसार, बादशाह और उचाना अमित के अगले सॉन्ग में शहनाज नज़र आएंगी। उन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर में नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भी की थी। शहनाज ने वहां पर 'बूमरो बूमरो' गाने पर डांस भी किया था, उनका वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।

Photos: शहनाज गिल ने इस अवतार में कराया फोटोशूट, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें

इससे पहले शहनाज और सिद्धार्थ एक विज्ञापन में नज़र आए, जिसमें दोनों एक-दूसरे के सिर की मालिश करते हुए दिखाई दिए। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि ट्विटर पर #SidNaazKiChampi काफी ट्रेंड हुआ।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात बिग बॉस के घर पर हुई थी। उनकी दोस्ती, नोंक-झोंक, हंस-मजाक और बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यही वजह है कि घर से निकलने के बाद उनके दो गाने भी रिलीज हुए, जो खूब वायरल हुए। उनके तीसरे म्यूजिक वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन