1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सिंगर बी प्राक के घर आया नन्हा सदस्य, इमोशनल पोस्ट के साथ शेयर की बेटे की तस्वीर

सिंगर बी प्राक के घर आया नन्हा सदस्य, इमोशनल पोस्ट के साथ शेयर की बेटे की तस्वीर

 Published : Jul 16, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 06:58 pm IST

सिंगर बी प्राक बेटे के पिता बन गए हैं। उन्होंने बेटे की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

b praak- India TV Hindi
बी प्राक बने पिता Image Source : INSTAGRAM/MEERA_BACHAN/BPRAAK

'तेरी मिट्टी' जैसे सुपरहिट गाने  वाले पंजाबी सिंगर बी प्राक के घर नन्हा सदस्य आया है। उनकी पत्नी मीरा ने बेटे को जन्म दिया है। सिंगर ने ने बेटे के जन्म के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया है।  उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर साझा की, हालांकि तस्वीर में बच्चे का चेहरा नहीं दिख रहा है।

बी प्राक ने लिखा, "ओह माई गॉड.यह लिखते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं। बेबी बॉय पाकर धन्य हुआ। इसके लिए मेरी पत्नी को बहुत धन्यवाद। मैंने इन नौ महीनों में तुम्हें देखा है। तुम रात भर जागती रहती थी, यह मां के अलावा कोई नहीं कर सकता। जितना शुक्रिया बोलूं उतना कम है। बहुत छोटी चीज है थैंक तेरे लिए मेरी जान। लव यू सो मच। मैं ये नौ महीने कभी नहीं भूल सकता हूं। तुम्हे अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हूं। 

सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को ढेर सारी बधाइयां दी जा रही हैं। अभिनेत्री गौहर खान ने कमेंट किया, "बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपके परिवार को आशीर्वाद दे।" गायक नूपुर सेनन ने लिखा, "बधाई पाजी। प्यारे बच्चे को आशीर्वाद।"

बी प्राक लव सांग, 'फिलहाल' के सीक्वल के साथ आने के लिए तैयार हैं। ओरिजनल म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार और नूपुर सेनन थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन