1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. निहार पांड्या और नीति मोहन के घर गूंजी किलकारी, सिंगर ने दिया बच्चे को जन्म

निहार पांड्या और नीति मोहन के घर गूंजी किलकारी, सिंगर ने दिया बच्चे को जन्म

 Published : Jun 02, 2021 10:54 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 11:02 pm IST

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या ने अपने घर बेबी का वेलकम किया है, नीति मोहन ने बच्चे को जन्म दिया है।

नीति मोहन - India TV Hindi
निहार पांड्या और नीति मोहन के घर गूंजी किलकारी, सिंगर ने दिया बच्चे को जन्म  Image Source : INSTAGRAM/NEETI MOHAN

सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या के लिए यह जश्न का वक्त है क्योंकि वे एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। निहार ने 'छोटे बच्चे' के आने की घोषणा की। निहार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे लड़के को वह सब कुछ सिखाने का मौका दे रही है जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया है। वह हर दिन मेरे जीवन में अधिक से अधिक प्यार फैलाती जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात, नीति और हमारे नवजात शिशु दोनों स्वस्थ और ठीक हैं।" 

सिंगर इस साल फरवरी में अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी थी। नीति ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में नीति अपने पति निहार पांड्या के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में देखा नजर आया था कि दोनों एक समुंदर के किनारे खड़े हैं और स्पेशल अंदाज में कैमरे को पोज दे रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों को नीति में अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए नीति ने गुड न्यूज दिया। फोटो में निहार पिंक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए और नीति ने लूज शर्ट टाइप ड्रेस कैरी करती नजर आईं। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश दिख रहे थे। निहार, नीति के बेबी बंप को चूमते हुए दिख रहे हैं तो कहीं पर 2 से तीन होने का इशाना कर ये खुशखबरी बयां की। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन