1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. लॉकडाउन में जीने का हौंसला बनाए रखेंगे सोनू निगम के ये गाने, सुनकर बढ़ेगी हिम्मत

लॉकडाउन में जीने का हौंसला बनाए रखेंगे सोनू निगम के ये गाने, सुनकर बढ़ेगी हिम्मत

 Published : May 08, 2020 12:58 pm IST,  Updated : May 08, 2020 01:04 pm IST

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के मोटिवेशन गाने सुनकर लॉकडाउन में अपनी हिम्मत और हौंसला बढ़ाया जा सकता है।

सोनू निगम- India TV Hindi
सोनू निगम Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में लोग बोरियत को दूर करने के साथ-साथ खुद को पॉजिटिव रखने के लिए फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। कुछ खौफ और अनिश्चितता के साए में जी रहे हैं तो कुछ कुकिंग, पेटिंग, सिंगिंग, डांसिंग आदि में अपना हाथ आजमा कर खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर फिर भी आपकी लॉकडाउन के कारण दिनों दिन हिम्मत टूटती जा रही हैं तो बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के ये गाने आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। सोनू निगम के ये गाने आपको इस वायरस से लड़ने की हिम्मत देंगे और हौंसला बनाए रखेंगे।

आपको बता दें कि इस वक्त सोनू निगम दुबई में फंसे हैं। लेकिन वो वहीं से कभी गाने तो कभी पुराने वीडियो शेयर करके अपने फैंस का हौंसला बढ़ा रहे हैं औऱ उनका मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे ही वक्त में सोनू निगम ने 16 वर्ष की उम्र में एक समारोह में गाया महाभारत सीरियल का टाइटल सॉन्ग शेयर किया है। सोनू निगम के शेयर करते ही ये पुराना लेकिन जानदार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। 

आइए आपको सोनू निगम के इन गानों के बारे में बताते हैं जो लॉकडाउन में आपकी हिम्मत बनाए रखने में मदद करेंगे।

कल हो ना हो:

शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो का टाइटल ट्रैक सोनू निगम ने गाया था। इस गाने में सोनू निगम परेशानी को भूलकर आज के समय को जीने के लिए कहते हैं।

kal ho na ho
Image Source : YOUTUBEकल हो ना हो

अभी मुझ में कहीं:
ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ का गाना अभी मुझ में कहीं सुपरहिट हुआ था। इस गाने के बोल आपमें हिम्मत लगाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Abhi mujh mai kahin
Image Source : YOUTUBEअभी मुझ में कहीं

संदेसे आते हैं:
अगर देशभक्ति फिल्म की बात की जाए तो सबसे पहले बॉर्डर फिल्म का नाम याद आता है। इस फिल्म का नाम याद आते ही संदेसे आते हैं गाना अपने आप जुबान पर आ जाता है। लॉकडाउन के समय में घर से दूर फंसे लोगों के मन में घर जाने की हिम्मत जगा देती है।

sandese aate hain
Image Source : YOUTUBEसंदेसे आते हैं

कभी अलविदा ना कहना:
कभी अलविदा ना कहना फिल्म का टाइटल ट्रैक सोनू निगम ने गाया था। यह गाना इमोशनल के साथ आपके हौंसले को बढ़ाने में मदद करेगा।

Kabhi alvida na kehna
Image Source : YOUTUBEकभी अलविदा ना कहना

जाने नहीं देंगे तुझे:
अगर मन में कोई बात ठान ली जाए तो इंसान उसे पूरा करने में जुट जाता है। ठीक इसी तरह इस गाने में दिखाया गया है। अगर आप भी इस लॉकडाउन में घर से बाहर ना निकलने का मन बना लें तो आप खुद को और अपने परिवार को इस वायरस से बचा सकते हैं।

Jaane nahin denge Tujhe
Image Source : YOUTUBEजाने नहीं देंगे तुझे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन