1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Prem Pujari Song Out: सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ड्राइव का नया गाना हुआ रिलीज, शादी के लिए है बेस्ट

Prem Pujari Song Out: सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ड्राइव का नया गाना हुआ रिलीज, शादी के लिए है बेस्ट

 Published : Oct 23, 2019 02:13 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 02:13 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म 'ड्राइव' का नया गाना प्रेम पुजारी रिलीज हो गया है।

Prem Pujari song out- India TV Hindi
Prem Pujari song out Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म ड्राइव का नया गाना रिलीज हो गया है। ड्राइव नेटफ्लिक्स पर 1 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का नया गाना 'प्रेम पुजारी' है। शादी का सीजन आने वाला है और इस सीजन के लिए यह गाना एकदम परफेक्ट है।

जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर सभी ने यह गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

इस गाने को अमित मिश्रा, आकाश सिंह, देव अरिजीत और अमरत्य बोबो राहुत ने गाया है। गाने के लिरिक्स सिद्धार्थ कौशल ने लिखे हैं।

इस गाने में जैकलीन और सुशांत सिल्वर शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। यह एक शादी की पार्टी का गाना है।

ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत फॉर्मूला वन टेस्ट ड्राइवर का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं जैकलीना स्ट्रीट रेस गैंग की मेंबर बनने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन