1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. उर्वशी रौतेला म्यूजिक वीडियो 'वसार्चे बेबी' की कमाई कोविड फंड में करेंगी डोनेट

उर्वशी रौतेला म्यूजिक वीडियो 'वसार्चे बेबी' की कमाई कोविड फंड में करेंगी डोनेट

 Published : May 13, 2021 05:45 pm IST,  Updated : May 13, 2021 05:45 pm IST

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस्र के अभिनेता मोहम्मद रमजान के साथ अपना पहला इंटरनेशनल एल्बम 'वसार्चे बेबी' शूट किया है। इस वीडियो की अर्निंग को अभिनेत्री नेक काम में लगाने वाली हैं। 

Urvashi Rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला म्यूजिक वीडियो 'वसार्चे बेबी' की कमाई कोविड फंड में करेंगी डोनेट  Image Source : INSTAGRAM/URVASHI RAUTELA

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस्र के अभिनेता मोहम्मद रमजान के साथ अपना पहला इंटरनेशनल एल्बम 'वसार्चे बेबी' शूट किया है। इस वीडियो की अर्निंग को अभिनेत्री नेक काम में लगाने वाली हैं। गाने की बड़ी सफलता मिलने के बाद, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह अपनी कमाई का अच्छा इस्तेमाल कैसे करेंगी? उन्होंने कहा कि वह कोविड राहत कोष में अपनी कमाई को योगदान करेंगी ताकि लोगों को घातक वायरस की दूसरी लहर से लड़ने में मजबूती मिले।

अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में उर्वशी का कहना है कि उन्होंने अपने गाने में बहुत सारे बॉलीवुड एलीमेंट्स और भारतीयता के एलीमेंट्स को शामिल करने की भी कोशिश की है। जिससे इस वीडियो को लोकप्रियता हासिल हो। 

एक्ट्रेस ने कहा ''मैं वास्तव में इसकी रिलीजिंग का इंतजार नहीं कर पा पहीं हूं । मैंने इसमें बहुत सारे बॉलीवुड तत्वों को जोड़ने की कोशिश की है, क्योंकि मैं एक गौरवशाली भारतीय हूं। मैं जिस भी परियोजना का हिस्सा रहूं मैं हमेशा यह सुनिश्चित करूंगी उसमें बहुत सारी भारतीयता हो।''

उन्होंने कहा, '' यह बहुत खास है और मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरे माता पिता, परिवार और दोस्त इसे लेकर बेहद अभिभूत और उत्साहित हैं।'' 

उर्वशी अपने इस म्यूजिक एल्बम को ईद के वक्त फैंस को एक तोहफे के तौर पर समझ रही हैं। उनका कहान है ''एल्बम ईद पर रिलीज हो रहा है जो उनके सभी अरब और इंटरनेशनल फैंस के लिए एक ईद का तोहफा होगा।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन