1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बादशाह के नए गाने में 'तबाही' मचा रहा है तमन्ना भाटिया का डांस, आपने देखा?

बादशाह के नए गाने में 'तबाही' मचा रहा है तमन्ना भाटिया का डांस, आपने देखा?

 Published : Mar 09, 2022 08:38 am IST,  Updated : Mar 09, 2022 08:38 am IST

बादशाह का नया धमाकेदार सॉन्ग 'तबाही' रिलीज हो गया है।

singer badshah and tamannaah bhatia - India TV Hindi
singer badshah and tamannaah bhatia  Image Source : INST/TAMANNAAHSPEAKS

Highlights

  • बादशाह का नया धमाकेदार सॉन्ग 'तबाही' रिलीज हो गया है
  • तबाही सॉन्ग में बादशाह के साथ साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं

बॉलीवुड सिंगर बादशाह गाने रिलीज होने के साथ ही वायरल होने लगते हैं। सभी को बादशाह के गाने बेहद पसंद आते हैं। अब बादशाह का एक और गाना धूम मचाने को तैयार है। बादशाह का नया धमाकेदार सॉन्ग 'तबाही' रिलीज हो गया है। तबाही सॉन्ग में बादशाह के साथ साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं। तमन्ना भाटिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लेटेस्ट सॉन्ग तबाही का वीडियो शेयर किया है।

तमन्ना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'चलो, थोड़ी #तबाही मचाते हैं! आउट नाउ एवरीवेयर, बादशाह के यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखें और पसंद करें और इसे अपने पसंदीदा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सुनें।'

गाने में तमन्ना शानदार मूव्स करती नजर आ रही हैं उनका ये मूव्स काफी सेक्सी हैं। साथ ही साथ गाने में तमन्ना काफी हॉट लग रही हैं। तमन्ना ने ब्रालेट के साथ प्लाजो पैंट पहना है। वहीं बादशाह भी हमेशा की तरह काफी कूल नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही वायरल होने लगा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले बादशाह का सॉन्ग 'जुगनू' रिलीज हुआ था। 'जुगनू' सॉन्ग ने इंटरनेट पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन