1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. क्राइम-थ्रिलर की बाप है ये सीरीज, ओटीटी पर रिलीज होते ही मचा दिया तहलका, कहानी के आगे फेल हैं सारे गणित

क्राइम-थ्रिलर की बाप है ये सीरीज, ओटीटी पर रिलीज होते ही मचा दिया तहलका, कहानी के आगे फेल हैं सारे गणित

 Published : May 31, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 12:11 am IST

थ्रिल और रोमांच से भरे वेब शोज देखना का शौक है तो आपके लिए एक ऐसी बेहतरीन सीरीज लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 3 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज ओटीटी पर इतिहास रच चुकी है।

Criminal Justice Season 4 - India TV Hindi
सस्पेंस-थ्रिलर की बाप है ये सीरीज Image Source : INSTAGRAM

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या आप किसी नए सीरीज की तलाश में हैं, जिसमें जबरदस्त सस्पेंस हो तो आपके लिए खुशखबरी है। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज उपलब्ध है, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसी बेहतरीन होती है जिसे देखने के बाद आप लंबे समय तक उसकी कहानी नहीं भूल सकते हैं। ऐसे में यदि आपको भी ओटीटी पर खुद का मनोरंजन करना पसंद है तो आज हम आपके लिए 2025 की एक धांसू हिंदी वेब सीरीज लेकर आए हैं। इसने रिलीज होते ही ओटीटी पर 12 घंटे में धमाका कर दिया और इसे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज भी मिले। अगर आपने इसे मिस कर दिया है तो फटाफट देखकर निपटा लीजिए क्योंकि अंत तक आप मर्डर मिस्ट्री नहीं सुलझा पाएंगे।

2025 की सीरीज का ओटीटी पर कब्जा

वीकेंड पर अगर आप ओटीटी पर कुछ शानदार देखना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या देखें, तो ऐसे में आज हम आपके लिए 29 मई, 2025 को रिलीज हुई उस सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी और कास्ट बहुत दमदार है। हम बात कर रहे हैं क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 की। सीरीज में पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा के रूप में वापसी की है। खास बात यह है कि इसके तीन एपिसोड 29 मई को ओटीटी पर आए, लेकिन चौथा एपिसोड बाद में रिलीज किया गया। 'क्रिमिनल जस्टिस 4' अगर एक बार देखने बैठ जाएंगे तो बीच में छोड़ ही नहीं पाएंगे और इसके खत्म होने के बाद भी आप कहानी में उलझ जाएंगे। इसमें आपको कई चौंकाने वाले मोड़ और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इस वेब सीरीज को आईएमडीबी 10 में से 8.6 रेटिंग मिली है।

धांसू कहानी हिला देगी दिमाग

क्राइम-थ्रिलर 'क्रिमिनल जस्टिस' के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। पहला पार्ट साल 2019 में आया था। दूसरा पार्ट साल 2020 में, तीसरा सीजन 2022 में और चौथा सीजन 2025, 29 मई को स्ट्रीम हुआ था। 'क्रिमिनल जस्टिस 4: ए फैमिली मैटर' की कहानी इस बार, वह एक महिला की हत्या पर बेस्ड है, जिसे वकील माधव मिश्रा सुलझाते हुए नजर आते हैं। पंकज त्रिपाठी, आशा नेगी और मोहम्मद जीशान अय्यूब के अलावा सुरवीन चावला भी इस सीरीज में नजर आई हैं। जियो हॉटस्टार पर इस सीरीज का चौथा सीजन टॉप 10 में 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन