1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. औंधे मुंह गिरी इन स्टारकिड्स की फिल्म, हीरो के दादा रहे खूंखार विलेन, हीरोइन के पिता को पूरा बॉलीवुड ठोकता है सलाम

औंधे मुंह गिरी इन स्टारकिड्स की फिल्म, हीरो के दादा रहे खूंखार विलेन, हीरोइन के पिता को पूरा बॉलीवुड ठोकता है सलाम

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 19, 2025 05:27 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 08:41 pm IST

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी और शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर की फिल्म 'बेबी और ऋषि की लवस्टोरी' फ्लॉप रही है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को 10 में से 3.5 की रेटिंग दी गई है।

Vardhan Puri And Kaveri Kapur- India TV Hindi
वर्धन पुरी और कावेरी कपूर Image Source : INSTAGRAM

90 के दशक में बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे अमरीश पुरी और सुपरहिट डायरेक्टर रहे शेखर कपूर के बच्चों ने इस साल अपना फिल्मी डेब्यू किया है। लेकिन इन दोनों स्टारिकिड्स का डेब्यू औंधे मुंह गिरा है। ओटीटी पर रिलीज हुई इन दोनों स्टारकिड्स की फिल्म महाफ्लॉप साबित हुई और रिव्यू भी काफी खराब मिले। अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी और शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर की फिल्म 'बेबी और ऋषि की लवस्टोरी'  बीते दिनों हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 10 में से 3.5 की रेटिंग आईएमडीबी पर दी गई है। 

पहली ही फिल्म से बिगड़ी करियर की शक्ल

डायरेक्टर कुणाल कोहली की ये फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। फिल्म में वर्धन पुरी और कावेरी कपूर ने लीड रोल निभाया था। अच्छे खासे बजट से बनकर तैयार हुई ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। ओटीटी पर आने के बाद भी इस फिल्म ने कोई खास चर्चा नहीं बटोर पाई। इतना ही नहीं ये फिल्म कब रिलीज हुई इसका कोई बज देखने को भी नहीं मिला। खास बात ये है कि यूजर्स ने इस फिल्म को आईएमडीबी पर बहुत खराब रेटिंग भी दी है। जिसमें 10 में से महज 3.5 की रेटिंग इस फिल्म को मिली है। फिल्म की कहानी एक लवस्टोरी है जैसे कि इसके नाम से ही झलक रहा है। फिल्म कैम्ब्रिज में शुरू होती है जहां 2 अंजान लोग एक दूसरे से टकराते हैं। दोनों के बीच दोस्ती होती है और मस्ती करते करते प्यार की शुरुआत हो जाती है। लेकिन दोनों का प्यार इतनी आसानी से मुकम्मल नहीं हो पाता। कहानी काफी अच्छी थी और कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी की थी। लेकिन फिर भी फिल्म ज्यादा लोगों के दिलों में घर नहीं कर पाई। 

हीरो के दादा रहे बॉलीवुड के खूंखार विलेन

बता दें कि इस फिल्म के हीरो वर्धन पुरी के दादा बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे हैं। वर्धन के दादा का नाम था अमरीश पुरी और फिल्मों की दुनिया के लिए उनका नाम ही काफी है। अपनी दमदार एक्टिंग से हर तरह का किरदार पर्दे पर जमा देने वाले अमरीश पुरी को उनके नेगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है। अमरीश पुरी ने अपने करियर में कई बेहतरीन नेगेटिव किरदार निभाए और खलनायकी को एक अलग ही स्तर पर लेकर गए हैं। अमरीश पुरी की दीवागनी उनके जाने के बाद भी कम नहीं हुई है। फिल्मों में खलनायकों के पिता का नाम उन्हें आज भी फैन्स देते रहते हैं। 

हीरोइन के पिता को बॉलीवुड ठोकता है सलाम

'बेबी और रिऋि की लवस्टोरी' की हीरोइन कावेरी कपूर के पिता शेखर कपूर बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर हैं। शेखर कपूर ने बॉलीवुड में 'बैंडिड क्वीव' और 'मिस्टार इंडिया' जैसी फिल्में बनाकर अपना नाम कमाया है। बॉलीवुड में अपना सिक्का चलाने के बाद शेखर कपूर ब्रिटेन चले गए। यहां भी शेखर कपूर ने एक सीरीज बनाई और ऑस्कर में भी इसका नाम गूंजा। बॉलीवुड के सभी फिल्म मेकर्स आज भी शेखर कपूर को सलाम ठोकते हैं। इसके बाद भी उनकी बेटी कावेरी कपूर की पहली फिल्म ओटीटी पर कमजोर साबित हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन