1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 3 साल बाद कमबैक को तैयार अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर बनकर पर्दे पर लौटीं

3 साल बाद कमबैक को तैयार अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर बनकर पर्दे पर लौटीं

 Published : Jan 06, 2022 11:00 am IST,  Updated : Jan 06, 2022 11:00 am IST

अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी दिख रही हैं। अनुष्का के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में क्रिकेटर का रोल प्ले करेंगी। इस मूवी का पहला लुक जारी किया गया है।

Anushka Sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा लुक Image Source : NETFLIX

Highlights

  • ओटीटी पर रिलीज होगी यह फिल्म
  • महिला क्रिकेटर के रोल में दिखेंगी अनुष्का
  • फिल्म के पहले लुक को पसंद किया जा रहा है

Anushka Sharma Chakda Xpress Movie: अनुष्का शर्मा करीब 3 साल के बाद फिल्मी मैदान पर उतरी हैं और अब धाकड़ क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी भी चौके-छक्के लगाते नजर आएंगी।  उनकी स्पोर्ट मूवी का पहला लुक सामने आया है जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी दिख रही हैं। अनुष्का के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में क्रिकेटर का रोल प्ले करेंगी। इस मूवी का पहला लुक जारी किया गया है।

‘चकदा एक्सप्रेस’ फिल्म पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की असल जिंदगी और उनके क्रिकेट के सफर की कहानी को दिखाएगा। इस मूवी को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। अनुष्का ने इसकी पहली झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं झूलन गोस्वामी। अब अनुष्का झूलन बनकर पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। इस क्रिकेटर की शानदार यात्रा दर्शकों को पसंद आएगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय द्वारा किया गया है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के ट्रेलर आने के साथ ही रिलीज डेट सामने आ सकती है। संभावना है कि जल्द ही इस मूवी का आनंद दर्शक ले पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन