1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2: सलमान खान को इस कंटेस्टेंट ने आते ही पहना दी लुंगी, हो गया धमाल

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान को इस कंटेस्टेंट ने आते ही पहना दी लुंगी, हो गया धमाल

 Published : Jun 17, 2023 11:24 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 11:24 pm IST

Bigg Boss OTT 2 में एक ऐसा कंटेस्टेंट आया जिसने आते ही सलमान खान को लुंगी पहना दी है। इस कंटेस्टेंट ने लोगों को एंट्री के साथ ही लोटपोट कर दिया।

Bigg Boss OTT 2- India TV Hindi
Bigg Boss OTT 2 Image Source : INSTAGRAM

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के मोस्ट अवेटेड शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आगाज हो चुका है। शनिवार रात 9 बजे शुरू हुए ग्रैंड प्रीमियर में सलमान ने खास जजों के साथ शो के कंटेस्टेंट्स का स्वागत शुरू कर दिया है।  जब स्क्रीन पर होते हैं तो उनका स्वैग ही अलग होता है और जब वह किसी का स्वैग से स्वागत करें तो मामला और भी मजेदार हो जाता है। लेकिन यहां मजा तब कई गुना बढ़ गया जब एक कंटेस्टेंट ने आते ही सलमान खान को लुंगी पहना दी। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं साइरस ब्रोचा हैं।

सायरस ने पहनाई लुंगी 

जी हां! सलमान अब तक 7 कंटेस्टेंट को दर्शकों से मिलवा चुके हैं। जिनमें फलक नाज, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, मनीषा रानी, सायरस ब्रोचा और जैद हदीद हैं। इनमें से सभी ने सलमान खान से जमकर बातें की और जजों का दिल जीतने की कोशिश की। लेकिन सायरस ने सारी हदें पार करते हुए उन्हें स्टेज पर ही लुंगी पहनने पर मजबूर कर दिया। 

फुल पैंट से नफरत है 

सायरस ने आते ही बताया कि उन्हें फुल लेंथ के पैंट और जींस पहनने से नफरत है। वह हमेशा शॉर्ट्स में ही घूमना फिरना यहां तक कि अपने जीवन के अंतिम पलों में भी शॉर्ट्स में ही रहना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने सलमान को उनका गाना 'येतम्मा' याद दिलाया और उनसे लुंगी पहनकर डांस करने की गुजारिश की। सलमान ने भी ऐसा किया और यह कुछ ऐसा पल था कि जज भी हंसे बिना नहीं रह सके।

Bigg Boss OTT 2 क्या पारस छाबड़ा को जवाब देने आई हैं एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी

सायरस की पत्नी से सलमान ने मांगी माफी 

इस मौके पर सायरस की एक्स वाइफ आयशा भी मौजूद थीं। जिन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें एक बार सेट से बाहर कर दिया था। जिसके बाद सलमान को याद नहीं आया कि वह कब की बात कर रही हैं। दरअसल आयशा उस फिल्म की टीम का हिस्सा थीं और किसी कारण से सलमान ने उन्हें बाहर कर दिया था। वह किस्सा याद करके सलमान ने उनसे माफी मांगी।   

Bigg Boss OTT 2 की हुई ग्रैंड ओपनिंग, सलमान खान ने स्वैग से किया सबका स्वागत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन