1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'बिग बॉस ओटीटी 3' में धमाचौकड़ी करते नजर आए कंटेस्टेंट्स, तस्वीरें देख आ जाएगा मजा

'बिग बॉस ओटीटी 3' में धमाचौकड़ी करते नजर आए कंटेस्टेंट्स, तस्वीरें देख आ जाएगा मजा

 Published : Jun 22, 2024 07:45 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 07:45 pm IST

'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स ने धूम मचा दी है। इस सीजन में टीवी कलाकार, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, न्यूजमेकर, संगीतकार और खेल जगत की हस्तियां एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देते नजर आने वाले हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के लेटेस्ट एपिसोड की मजेदार तस्वीरें सामने आई है।

Bigg Boss Ott 3- India TV Hindi
बिग बॉस ओटीटी 3 Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस ओटीटी 3' जियो सिनेमा पर शुरू हो गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पहली बार इसके होस्ट के रूप में धमाका करते नजर आ रहे हैं। पिछले काफी दिनों से शो को लेकर फैंस के बीच भी खूब बज बना हुआ है। वहीं 16 कंटेस्टेंट्स ने स्वैग के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री की, लेकिन फिर भी लोगों को इस बार कुछ मजा नहीं आया। अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' के पहले दिन की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के साथ मस्ती, बातचीत और डांस करते देखा जा सकता है।

कंटेस्टेंट्स ने मचाई धमाचौकड़ी

'बिग बॉस ओटीटी 3' की इस लेटेस्ट तस्वीर को देख फैंस की एक्साइटमेंट टॉप लेवल पर पहुंच गई है। इस वायरल तस्वीर में आप सना सुल्तान खान, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल, लवेश कटारिया और कृतिका मलिक अनिल कपूर के शो में आते ही धमाका करने लगे। फोटो में कंटेस्टेंट्स को अलग अंदाज में देखा जा सकता है।

बिग बॉस ओटीटी 3 की मजेदार तस्वीरें

जियो सिनेमा ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' की लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हर सेकंड, हर मिनट बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एक नया ड्रामा सामने आता है। #BiggBossOTT3 के घर के अंदर का कोई भी पल जियो सिनेमा प्रीमियम पर 24 घंटे लाइव चैनल के साथ मिस न करें।' इस तस्वीर को देख के तो लग रहा है की पहले दिन कंटेस्टेंट्स के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई है। इन फोटोज में आप सबको मस्ती करते देख सकते हैं।

क्या फ्री में देख पाएंगे बिग बॉस ओटीटी 3

अनिल कपूर का शो शुक्रवार की रात 9 बजे से जियो सिनेमा ऐप पर ऑनएयर होगा, लेकिन पिछले दो सीजन की तरह इस बार आप इसे फ्री में नहीं देख पाएंगे। 'बिग बॉस ओटीटी 3' को आप जियो सिनेमा प्रीमियम पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख पाएंगे और इसमें 24x7 लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। बता दें कि पिछले सीजन में करण जौहर ने होस्ट की भूमिका निभाई थी। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' में सलमान होस्ट के तौर पर कंटेस्टेंट को रोस्ट करते नजर आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन