1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. बिग बॉस में खुलेआम उड़ा 'वड़ा पाव गर्ल' का मजाक, चंद्रिका दीक्षित से बोली कंटेस्टेंट- वीडियो देख-देखकर...

बिग बॉस में खुलेआम उड़ा 'वड़ा पाव गर्ल' का मजाक, चंद्रिका दीक्षित से बोली कंटेस्टेंट- वीडियो देख-देखकर...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 27, 2024 08:40 am IST,  Updated : Jun 27, 2024 08:45 am IST

बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित काफी सुर्खियों में हैं। शो में उनकी एंट्री से कुछ कंटेस्टेंट बिलकुल खुश नहीं हैं, जिनमें से एक मॉडल एक्ट्रेस पौलोमी दास भी हैं।

chandrika dixit- India TV Hindi
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित। Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है। शो में इस बार एक्टर्स और सेलिब्रिटीज के साथ-साथ कुछ यूट्यूबर भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। शो के पहले एपिसोड से ही घरवालों के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। शो में रणवीर शौरी-अरमान मलिक, विशाल पांडे और पौलोमी दास की पहले ही तू-तू मैं-मैं हो चुकी है। शो में सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट की चर्चा है, वह हैं वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित। चंद्रिका दीक्षित ने बतौर कंटेस्टेंट शो में एंट्री ली है। शो में एंट्री लेने के बाद चंद्रिका दीक्षित ने अपने स्ट्रगल और पति के साथ लव स्टोरी पर खुलकर बात की। हालांकि, सोशल मीडिया से पता चलता है कि कई यूजर शो में उनकी एंट्री से खुश नहीं हैं।

पौलोमी के अंदाज से खुश हुए फैन

दूसरी तरफ एक्ट्रेस और मॉडल पौलोमी दास भी काफी सुर्खियों में हैं। अपने जबरदस्त अंदाज से उन्होंने बिग बॉस हाउस में हंगामा काट रखा है। दर्शकों को पौलोमी का अनफिल्टर्ड अंदाज पसंद आ रहा है। इस बीच पौलोमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चंद्रिका दीक्षित के सामने उन्हीं की बेइज्जती करती नजर आ रही हैं। पौलोमी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

पौलोमी ने म्यूट किए वड़ा पाव गर्ल के वीडियो

इस वीडियो में पौलोमी दास चंद्रिका दीक्षित से बात करती नजर आ रही हैं, जहां वह कहती हैं कि अपनी इंस्टाग्राम फीड में वह 'वड़ा पाव गर्ल' के वीडियो देख-देखकर पक चुकी थीं, जिसके चलते उन्होंने उनके वीडियो म्यूट कर दिए थे। बता दें, चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस हैं। ऐसे में चंद्रिका के सामने उन्हीं के बारे में ये बात कहने पर सोशल मीडिया पर पौलोमी की चर्चा शुरू हो गई है। कई यूजर उनके इस अंदाज पर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

वड़ा पाव देख के थकीं पौलोमी दास

पौलोमी वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित से बात करते हुए कहती हैं कि 'मैं वड़ा पाव देख-देखकर इतना थक गयी थी कि मैंने इंस्टाग्राम पर गई और वहां एक सेटिंग होती है, जहां आप वो वर्ड म्यूट कर सकते हैं। ताकि, उसका सजेशन आपकी फीड में ना आए। तो मैंने वही किया, मैंने वड़ा पाव वर्ड को ही म्यूट कर दिया। मैंने तब सोच लिया था कि बस, अब मैं वड़ा पाव नहीं देख सकती।'

bada pav girl
Image Source : INSTAGRAMपौलोमी ने वड़ा पाव गर्ल के वीडियो किए म्यूट।

पौलोमी के अंदाज से फैंस खुश

बता दें, इससे पहले भी पौलोमी ने एक इंटरव्यू में बिग बॉस में वड़ा पाव गर्ल की एंट्री को लेकर बात की थी। जब उनसे बिग बॉस में वड़ा पाव गर्ल की एंट्री के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'वो क्यों, मतलब उन्होंने किया क्या है? हमने इंडस्ट्री में इतने साल काम किया है, मेहनत की है तब जाकर शो पाया है। लेकिन, उन्होंने ऐसा क्या किया है, जो शो में लाया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि ऐसे किसी शख्स को शो में एंट्री मिलनी चाहिए।' पौलोमी जिस तरह खुलकर अपनी राय रखती हैं, उससे फैंस काफी खुश हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन