1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'बिग बॉस ओटीटी 3' का तीसरा कंटेस्टेंट बनेगा ये टीवी एक्टर, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी हिंट

'बिग बॉस ओटीटी 3' का तीसरा कंटेस्टेंट बनेगा ये टीवी एक्टर, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी हिंट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 20, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 02:30 pm IST

जिओ सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' के तीसरे कंटेस्टेंट की कुछ झलकियां शेयर की हैं। वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित और रैपर नैजी के बाद तीसरी एंट्री टीवी एक्टर की होने वाली है।

Bigg Boss OTT 3, Sai Ketan Rao, anil Kapoor- India TV Hindi
'बिग बॉस ओटीटी 3' के तीसरे कंटेस्टेंट बने साई केतन राव Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस ओटीटी 3' बस अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इस शो को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। वहीं मेकर्स भी सोशल मीडिया और लोगों के बीच बज बनाए रखने के लिए रोज कुछ न कुछ नया पेश कर रहे हैं। वहीं अब कंटेस्टेंट्स वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित और रैपर नैजी के बाद बिग बॉस के मेकर्स ने इस शो के तीसरे कंटेस्टेंट को लेकर हिंट दी है। उन्होंने जिओ सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ झलकियां शेयर की है जो जल्द ही शो में एंट्री लेने वाला है।

बिग बॉस ओटीटी 3 का तीसरा कंटेस्टेंट

जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के तीसरे प्रतियोगी की एक झलक शेयर की है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। तस्वीरों में एक हैंडसम हंक दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में टेलीविजन शो के लीड एक्टर की धुंधली फोटो दिखाई दे रही है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'इस हैंडसम टीवी सेलेब के नाम का अनुमान लगाएं जो बिग बॉस हाउस में एंट्री करने के लिए तैयार है?'

इस टीवी एक्टर की दिखाई झलक

जैसे ही सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' के तीसरे कंटेस्टेंट की झलकियां वायरल होने लगी। प्रशंसकों ने अलग-अलग टीवी अभिनेताओं के नाम का अनुमान लगाना शुरू कर दिया। उनमें से कई ने अनुमान लगाया कि ये टीवी अभिनेता साई केतन राव हैं जो 'मेहंदी है रचने वाली', 'चाशनी' और 'इमली' जैसे टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के तीसरे कंटेस्टेंट के रूप में साई केतन राव का नाम सामने आया है।

पहले दो कंटेस्टेंट्स की झलकियां

'बिग बॉस ओटीटी 3' के निर्माताओं ने इसके पहले दो कंटेस्टेंट्स की झलकियां शेयर की थी। पहली महिला कंटेस्टेंट को सड़कों पर वड़ा पाव बेचते हुए देखा गया और प्रशंसकों ने अनुमान लगाया कि वह कोई और नहीं बल्कि वायरल दिल्ली वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित हैं। वहीं मेकर ने एक और झलक शेयर की, जिसमें एक शख्स सड़क पर टोपी पहने हुए दिखाई दिया। प्रशंसकों ने अनुमान लगाया कि ये दूसरा कंटेस्टेंट रैपर नैजी हैं जो जोया अख्तर और रणवीर सिंह की 'गली बॉय' के लिए पॉपुलर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन