1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. BB OTT 3: अरमान और उनकी बीवियों को पहले से जानती है ये कंटेस्टेंट, यूट्यूबर से है पक्की दोस्ती लेकिन...

BB OTT 3: अरमान और उनकी बीवियों को पहले से जानती है ये कंटेस्टेंट, यूट्यूबर से है पक्की दोस्ती लेकिन...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 26, 2024 09:18 am IST,  Updated : Jun 26, 2024 09:18 am IST

यूट्यूबर अरमान मलिक के अपने दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ शो में पहुंचने से कई लोग नाराज हैं। सिर्फ दर्शक ही नहीं, कई सेलिब्रिटी और शो के कंटेस्टेंट भी इस बात से नाखुश हैं।

दोनों पत्नियों पायल...- India TV Hindi
दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ अरमान मलिक। Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की शुरुआत हो चुकी है और शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट पहुंचे हैं, जिनकी मौजूदगी से साफ है कि इस सीजन में काफी हलचल मचने वाली है। फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ इस शो में शामिल हुए हैं। अरमान का दोनों पत्नियों के साथ शो में हिस्सा लेना कई लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रहा। कई सेलेब्स ने भी इस पर तंज किया है। शो में भी कई कंटेस्टेंट इससे खुश नहीं लग रहे हैं। कंटेस्टेंट्स का मानना है कि अरमान का दोनों बीवियों के साथ शो में शामिल होना उनके लिए एक बड़ा एडवांटेज है, क्योंकि उनके समर्थन के लिए 2 कंटेस्टेंट यानी उनकी दोनों बीवियां हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की एक कंटेस्टेंट को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। 

एक-दूसरे के पक्के दोस्त हैं बिग बॉस ओटीटी 3 के ये कंटेस्टेंट

दरअसल, शो में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। लेकिन, जब इन्होंने शो में एंट्री की तो एक-दूसरे को जानने से इनकार कर दिया। ये कंटेस्टेंट अरमान मलिक और शिवानी कुमारी हैं। जी हां, शिवानी कुमारी यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों पायल और कृतिका को पहले से जानती हैं। यही नहीं, शिवानी ने पायल और अरमान की शादी भी अटैंड की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अरमान मलिक की शादी पर शिवानी ने बनाया था व्लॉग

अरमान मलिक ने करीब दो साल पहले अपनी पहली पत्नी पायल से दोबारा शादी की थी। तब अरमान और पायल ने शिवानी को भी इन्वाइट किया था। शिवानी ने अरमान-पायल की शादी पर व्लॉग भी बनाया था। अब सोशल मीडिया पर शिवानी का ये व्लॉग चर्चा में है, जिससे पता चलता है कि शिवानी की अरमान और उनकी दोनों बीवियों से पहले से गहरी दोस्ती है। लेकिन, ये चारों शो में एक-दूसरे को ना जानने का ढोंग कर रहे हैं। 

shivani kumari
Image Source : Xअरमान की शादी पर शिवानी ने बनाया था व्लॉग

टीम बनाकर शो में पहुंचे अरमान मलिक

बता दें, शिवानी ने अरमान मलिक की शादी से ये व्लॉग करीब 2 साल पहले शेयर किया था। बिग बॉस की खबरें शेयर करने वाले पेज से भी दोनों की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि शिवानी, अरमान, पायल और कृतिका को पहले से जानती हैं। दूसरी तरफ शो में कई कंटेस्टेंट ऐसा कहते दिखे कि अरमान शो में अपनी टीम बनाकर आए हैं। उनकी टीम में उनकी दोनों पत्नियों के अलावा विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, लव कटारिया, चंद्रिका दीक्षित, और सना मकबूल हैं। वहीं कुछ का कहना है कि हर सीजन में ऐसा होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन