ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में, सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती रहती हैं। इस हफ्ते भी कई नई फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम की गईं, जिनमें से कोई दर्शकों के बीच हिट रही तो किसी को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। लेकिन, आज हम आपको 2025 की हॉलीवुड की उस पेशकश के बारे में बताते हैं, जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म ने पहले तो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई और फिर जैसे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई तो दर्शकों ने यहां भी इस पर खूब प्यार लुटाया। हम बात कर रहे हैं 2025 में आई 'फ्रैंकेंस्टाइन' की, जिसमें एक सनकी साइंटिस्ट की कहानी देखने को मिलती है।
2025 में रिलीज हुई 'फ्रैंकेंस्टाइन' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक ऐसे अहंकारी वैज्ञानिक विक्टर फ्रैंकेंस्टाइन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मरे हुए लोगों के अंगों और बिजली की सहायता से एक नए जीवन का सृजन करा है, लेकिन उसके प्रयोग के परिणाम बेहद खतरनाक होते हैं। एक शरीर को नया जीवन देने के बाद वह अपने ही बनाए खौफनाक प्राणी को देखकर डर जाता है और उसे अकेला छोड़ देता है। इसके बाद ये राक्षस समाज द्वारा नकारे जाने और अस्वीकृति से दुखी हो जाता है और खुद को बनाने वाले निर्माता से बदला लेने पर उतारु हो जाता है। इस फिल्म का एक-एक फ्रेम ऐसा है, जो आपको स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देता।
अगर आप भी ये लाजवाब फिल्म देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 30 मिनट है, लेकिन इसकी खासियत है कि ये कहीं भी दर्शकों को बोर नहीं होने देती और दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखती है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 10 में से 7.4 रेटिंग मिली है। फिल्म अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हई थी और नवंबर में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हुई।
मैक्सिकन डायरेक्टर गुइलेर्मो डेल तोरो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेकब एलोर्डी, मिया गोथ, ऑस्कर इसाक, चार्ल्स डांस और फेलिक्स केमरर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। जेकब एलोर्डी ने जहां क्रीचर की भूमिका निभाई तो वहीं ऑस्कर इसाक ने विक्टर फ्रेंकेस्टाइन की भूमिका से दर्शकों को हैरान किया। वहीं मिया गोथ ने लेडी एलिजाबेथ हार्लेंडर की भूमिका से दर्शकों के दिल जीते।
ये भी पढ़ेंः राजपाल यादव के दामाद को देखा? लाइमलाइट से दूर रहते हैं पहली बेटी ज्योति के पति, 9 साल पहले सादगी से हुई थी शादी
संपादक की पसंद