1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. इस हफ्ते ओटीटी पर ये फिल्में-वेब सीरीज होंगी रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर का मिलेगा डबल मजा

इस हफ्ते ओटीटी पर ये फिल्में-वेब सीरीज होंगी रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर का मिलेगा डबल मजा

 Published : Aug 19, 2025 02:38 am IST,  Updated : Aug 26, 2025 04:26 pm IST

गांव के रहस्यमयी दृश्यों से लेकर एक्शन तक, इस बार आपको बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। इस सप्ताह के ओटीटी लाइनअप में कई शानदार फिल्में और सीरीज शामिल है जो आप घर बैठे देख सकते हैं।

OTT releases this week- India TV Hindi
'द मैप दैट लेड्स टू यू' और 'अपलोड सीजन 4' Image Source : INSTAGRAM

अशांत गांव के रहस्यों से लेकर रोमांस और सुपरहीरो की धांसू एक्शन स्टोरी तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है। 2025 अगस्त के तीसरे वीक में नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, सन एनएक्सटी और लायंसगेट प्ले जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉरर, रोमांस, थ्रिलर, क्राइम और के-ड्रामा जैसी नई फिल्में दस्तक देने वाली हैं। अगर आप इन्हें देखना चाहते हैं तो इस लिस्ट को बिल्कुल मिस न करें। यहां देखें पूरी लिस्ट...

1. द मैप दैट लेड्स टू यू

ओटीटी- प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 20 अगस्त
जे.पी. मोनिंगर के उपन्यास पर आधारित लासे हॉलस्ट्रॉम द्वारा लिखत यह  रोमांटिक ड्रामा यूरोप की यात्रा पर निकली एक युवा हीथर मुलग्रे की कहानी है, जिसकी मुलाकात एक अजनबी से होती है। उनकी मुलाकात भावनात्मक यात्रा में बदल जाती है। भावपूर्ण कहानी, शहर के खूबसूरत जगह के सीन्स और रोमांटिक स्टोरी सबकुछ इसमें एक साथ देखने को मिलेगा।

2. द 355
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 21 अगस्त
एक्शन प्रेमियों के लिए 'द 355' एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है। यह एक तेज-तर्रार सीआईए थ्रिलर है जो महिलाओं की एक स्पेशल टीम के बारे में है जो एक अति-गुप्त हथियार को गलत हाथों में पड़ने से बचाने के लिए समय के विरुद्ध दौड़ लगाती है। शानदार एक्शन सीन्स, अंतर्राष्ट्रीय जासूसी और दमदार कलाकारों की टोली के साथ यह फिल्म सस्पेंस और तमाशे से भरपूर है जो एक रोमांचक दुनिया भर में ले जाती है।

3. गोल्ड रश गैंग
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 21 अगस्त
फेथाई वोंगखामलाओ की एक दमदार और जबरदस्त एक्शन फिल्म 'गोल्ड रश गैंग' कुख्यात डाकुओं की कहानी है जो एक बड़े मिशन पर निकलते हैं। अपराध, एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म जितनी वफादारी और विश्वासघात के बारे में है। उतनी ही तमाशा-आधारित डकैतियों के बारे में भी है। ज़बरदस्त स्टंट, रोमांचकारी दृश्य और एक तीखे भावनात्मक पहलू वाली कहानी है।

4. होस्टेज
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 21 अगस्त
यह तनावपूर्ण राजनीतिक थ्रिलर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ एक हाई-प्रोफाइल शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री के पति के अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है खुफिया एजेंसियां साजिश, राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों और विश्वासघात की परतें उजागर होती हैं।

5. द ऑल्टो नाइट्स
ओटीटी- जियोहॉटस्टार
रिलीज डेट- 21 अगस्त
इस माफिया सीजीर में रॉबर्ट डी नीरो मुख्य भूमिका में हैं जो दो मशहूर माफिया होते हैं। इसनका नाम वीटो जेनोवेस और फ्रैंक कॉस्टेलो होता है जो 20वीं सदी के मध्य में न्यूयॉर्क में सत्ता संघर्ष में उलझे हुए हैं। विश्वासघात, प्रतिशोध और अमेरिकी माफिया का खूनी खेल इसे और भी मजेदार बनता है।

6. ऐमा -
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 22 अगस्त
ली हे-यंग द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक कॉमेडी-ड्रामा में ली हानी और जिन सियोन-क्यू मुख्य भूमिका में हैं। 'ऐमा' कोरियाई अतीत की एक रंगीन झलक पेश करती है, जिसकी कहानी कॉमोडी और इमोशन से भरपूर है।

7. अमेरिका टीम: द गैम्बलर एंड हिज़ काउबॉयज़
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 19 अगस्त
चैपमैन वे और मैकलेन वे (द टिंडर स्विंडलर के निर्माता) द्वारा निर्मित, यह 10-एपिसोड की डॉक्यूसीरीज जेरी जोन्स के स्वामित्व में डलास काउबॉयज के उतार-चढ़ाव भरे सफर को दिखाती है। टीम के 1990 के दशक के शानदार दौर को कवर करते हुए यह फ़ुटबॉल, पैसे और जोन्स के बेहतरीन व्यक्तित्व पर जोर देती है।

8. ईनी मीनी
ओटीटी- जियोहॉटस्टार
रिलीज डेट- 22 अगस्त
यह क्राइम-थ्रिलर एडी नाम के एक ड्राइवर की कहानी है, जिसे अपने एक्स लवर को बचाने के लिए अपने अंधेरे अतीत में वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। एक्शन, इमोशनल ड्रामा और रिडेम्पशन आर्क्स के अपने मिश्रण के साथ सीरीज 'ईनी मीनी' दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है।

9. अपलोड सीजन 4
ओटीटी- प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 25 अगस्त
लेकव्यू के आभासी परलोक में नाथन और उसके साथियों को एक संवेदनशील एआई का सामना करना पड़ता है जो उन्हें मिटा देने की धमकी दे रहा है। अपलोड मानवता के भविष्य पर सवाल उठाता है।

10. माल्डिटोस
ओटीटी- जियोहॉटस्टार
रिलीज डेट- 25 अगस्त
साउथ फ्रांस में स्थापित यह सीरीज एक रोमा नेता और उसके बेटों की कहानी है जो विनाशकारी बाढ़ के कारण हुई बर्बादी के खिलाफ लड़ते हैं। इस गंभीर पारिवारिक गाथा में रहस्य, आपराधिक नाटक शामिल है जो सामाजिक-राजनीतिक परेशानी को दिखाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन