1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'वो मेरी पत्नी है', आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावों पर सामने आया गौरव खन्ना का पहला रिएक्शन

'वो मेरी पत्नी है', आकांक्षा चमोला के तलाक वाले दावों पर सामने आया गौरव खन्ना का पहला रिएक्शन

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 30, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 07:38 pm IST

आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप' में पहुंचते ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे दावे किए जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि वो और गौरव अलग हो गए हैं और तलाक ले रहे हैं और अब इस पर पहली बार गौरव खन्ना का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

GAURAV KHANNA AKANKSHA CHAMOLA- India TV Hindi
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला। Image Source : VIRAL BHAYANI, NETFLIX

नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप' ने शुरू होते ही हलचल पैदा कर दी। शो में हिस्सा लेने वाले सितारों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। इस दौरान 'बिग बॉस' विजेता गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने कपल के फैंस को हैरत में डाल दिया है। आकांक्षा ने दावा किया कि वो गौरव खन्ना से एक साल से अलग रह रही हैं और दोनों तलाक ले रहे हैं। इस बड़े बयान के साथ आकांक्षा चमोला ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जैसे रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। जहां एक तरफ फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग गौरव खन्ना के रिएक्शन का इंतजार करने लगे, लेकिन गौरव ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई थी। अब गौरव ने पूरे तीन दिन बाद मीडिया के सामने आकर तलाक के दावों पर पहला रिएक्शन दिया है।

गौरव खन्ना ने तलाक को लेकर क्या कहा?

'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में नजर आने वाले एक्टर गौरव खन्ना हाल ही में 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर नजर आए। एक्टर इस शो के हालिया एपिसोड के शूट के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें डेनिम स्पोर्टी लुक में देखा गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तलाक की चर्चा को लेकर साफ तौर पर कहा कि आकांक्षा चमोला उनकी पत्नी हैं, अब भी उनके बीच प्यार है और वो उनको जिंदगी भर सपोर्ट करेंगे। वो चाहते हैं कि आकांक्षा चमोला शो जीतें और लॉकअप में शानदार तरीके से परफॉर्म करें।

यहां देखें वीडियो 

गौरव खन्ना ने आकांक्षा को लेकर अपना पक्ष साफ किया

गौरव खन्ना ने हंसते हुए कहा, 'ऑल द वेरी बेस्ट टू आकांक्षा, पूरी जिंदगी मैं उसके साथ खड़ा हूं और उसको सपोर्ट कर रहा हूं, बहुत अच्छा खेले, जीत कर आए। बस सही है यार, जो पहले था वहीं आज भी है, प्यार अभी भी उतना ही है, सपोर्ट अभी भी उतना है, मैं हमेशा सपोर्ट करूंगा यार, मेरी बीवी है, प्यार किया तो पीछे क्यों हटूंगा।'

आकांक्षा ने बताई थी तलाक की वजह

लॉकअप के एक एपिसोड के दौरान आकांक्षा चमोला को तलाक के कारण के बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि वो बच्चे के कारण अलग हो रहे हैं क्योंकि गौरव को पिता बनने की चाहत है और वो मां नहीं बनना चाहती हैं। आकांक्षा ने कहा, 'शादी से पहले ही मैंने बता दिया था कि मैं बच्चा नहीं चाहती, लेकिन अब वो बच्चा चाहता है और मुझे लगता है कि मैं ये खुशी नहीं दे सकती। मैंने पहले ही ये साफ कर दिया था, कह दिया था कि अगर आप मुझे छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ सकते हैं। फिर बिग बॉस का समय आया और मुझे अहसास हुआ कि शायद वो बहुत मन से बच्चे की चाहत रखता है और मैं उसकी इच्छा पूरी नहीं कर पा रही। मैं उसे ऐसी स्थिति में नहीं रखना चाहती जहां उसे समझौता करना पड़े।'

ये भी पढ़ें: 'वो बच्चे चाहता है', आकांक्षा चमोला ने बताई तलाक की असली वजह, 'बिग बॉस' में गौरव खन्ना के एक जज्बात ने पैदा की दूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन