1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए 'लॉक अप 2' ट्रॉफी से किया समझौता, श्रेया कालरा की रणनीति हुई नाकाम

हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए 'लॉक अप 2' ट्रॉफी से किया समझौता, श्रेया कालरा की रणनीति हुई नाकाम

 Published : Aug 03, 2026 10:02 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 10:06 pm IST

'लॉक अप 2' में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट तब आया, जब हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए ट्रॉफी जीतने का अपना मौका छोड़ दिया। इससे श्रेया कालरा का गेम प्लान पलट गया। उनके इस निस्वार्थ कदम ने सभी को हैरान कर दिया।

Shreya Kalra, Shivangi Joshi, Harshad Chopda- India TV Hindi
श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXINDIAREALITY

लॉक अप सीजन 2 अपने प्रीमियर के बाद से ही चर्चा में है और अब जब शो अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है तो मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। हालिया एपिसोड सबसे दिलचस्प एपिसोड्स में से एक रहा, जिसमें ड्रामा, दोस्ती के लिए त्याग, चौंकाने वाले खुलासे, पहला फाइनलिस्ट और एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन देखने को मिला। हालांकि, सबसे हैरान करने वाला ट्विस्ट तब आया, जब हर्षद ने शिवांगी के लिए 'लॉक अप 2' ट्रॉफी की कुर्बानी दे दी और श्रेया कालरा का मास्टरप्लान फेल हो गया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के इस एक्टर ने अपनी दोस्ती निभाने के लिए अपने ही सपने की कुर्बानी दे दी।

लॉक अप 2 में फाइनलिस्ट बनाने के लिए छिड़ी जंग

एक-एक करके लैला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और आकांक्षा चमोला ने खुद ही रेस से बाहर होने का फैसला किया, जिसके बाद शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा बचे। टास्क के दौरान, हर्षद ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्होंने शिवांगी के लिए पिछला टास्क जानबूझकर हारा था और खुद को पीछे रखा था ताकि वह पहली फाइनलिस्ट बन सके। इससे शिवांगी हैरान रह गईं और भावुक होकर उन्होंने खुद को पीछे हटा लिया, जिससे हर्षद चोपड़ा शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए। शुरुआत में शिवांगी और हर्षद दोनों ने खुद को इस जगह का हकदार बताते हुए अपनी बात रखी, लेकिन आखिर में हर्षद फाइनलिस्ट बनने पर अड़े रहे और शिवांगी ने खुद बाहर होने का फैसला किया, जिससे घर में हंगामा मच गया।

शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा का बड़ा बलिदान

'लॉक अप 2' के एपिसोड की शुरुआत भविष्य तय करने वाले टास्क 'दावत-ए-जंग' से हुई, जिससे पहला फाइनलिस्ट चुना जाना था। डाइनिंग टेबल वाले इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को फिनाले के एक कदम और करीब पहुंचने के लिए किसी एक व्यक्ति को चुनना था। टास्क के दौरान श्रेया कालरा को गेम में एक खास एडवांटेज मिला, जबकि योगेश रावत ने 10 लाख रुपये खुद रखने का चौंकाने वाला फैसला किया। इस वजह से वे फाइनलिस्ट की रेस से तो बाहर हो गए, लेकिन लॉक अप के अंदर बने रहे। वहीं हर्षद चोपड़ा फाइनलिस्ट बने, लेकिन शिवांगी जोशी ने चालाकी से एक्टर को शो से बाहर होने के लिए मजबूर कर दिया। अब ट्रॉफी की रेस से हर्षद चोपड़ा बाहर हो चुके हैं।

'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी

जब हर्षद रोने लगे और बहुत दुखी थे तो रितेश ने उन्हें एक ऑप्शन दिया कि वह शो से बाहर हो सकते हैं शिवांगी को बचाने के लिए। एक्टर ने तुरंत रितेश की बात मान ली और शो से बाहर होने का फैसला किया। इस तरह हर्षद को शो से बाहर कर दिया गया, शिवांगी बच गई और वह 'लॉक अप: सच या सजा' की पहली फाइनलिस्ट बन गई। हर्षद के जाने के बाद शिवांगी रोने लगी, लेकिन बाद में उसने श्रेया से झगड़ा किया।

ये भी पढ़ें - गिले-शिकवे भूल 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा को लगाया गले, स्पेशल पोस्ट ने जीता दिल

आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा को दी धमकी, पर्सनल लाइफ पर की विवादित टिप्पणी, 'लॉक अप 2' में मचा बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन