1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'हमसफर' फेम पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान होंगे Marvel की सुपरहीरो सीरीज का हिस्सा!

'हमसफर' फेम पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान होंगे Marvel की सुपरहीरो सीरीज का हिस्सा!

 Published : Dec 25, 2021 12:43 pm IST,  Updated : Dec 25, 2021 12:43 pm IST

मशहूर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान मार्वल की सीरीज का हिस्सा होने वाले हैं। यह सीरीज डिज्नी प्लस पर दिखाया जाएगा

Fawad Khan- India TV Hindi
'हमसफर' फेम पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान होंगे Marvel की सुपरहीरो सीरीज का हिस्सा! Image Source : INSTAGRAM/FAWAD KHAN

जाने माने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अब मार्वल सीरीज में अपना आगाज करने के लिए तैयार हैं। आयरन मैन, ब्लैक विडो, कैप्टन अमेरिका जैसे महान सुपरहीरो दे चुके मार्वल स्टूडियोज अब जल्द ही मिस मार्वल नाम की एक टीवी सीरीज लेकर आ रहा है। सीरीज मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पहले मुस्लिम अमेरिकी सुपरहीरो के बारे में बताएगी। अब खबर आ रही है कि फवाद खान भी सीरीज में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

दरअसल, मिस मार्वल के IMDb पेज पर फवाद खान का नाम आने के बाद से ही फवाद खान को लेकर खबरें आने लगी थीं। इस लिस्ट में फवाद खान की एक तस्वीर देखी जा सकती है। पेज के मुताबिक, फवाद खान मिस मार्वल सीरीज में 'हसन' की भूमिका निभाएंगे। इसे लेकर बीबीसी के रिपोर्टर हारुन राशिद का एक ट्वीट भी सामने आया है। 

इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के भी शामिल होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, फरहान अख्तर सीरीज की कास्ट और क्रू के साथ बैंकॉक में हैं और शूटिंग कर रहे हैं। सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी अभी भी गुप्त रखी गई हैं। ध्यान दें कि मिस मार्वल एक पाकिस्तानी अमेरिकी किशोरी कमला खान की कहानी है। कमला एक टीनएजर सुपरहीरो हैं जो कैप्टन मार्वल को पसंद करती हैं। डिज़नी प्लस पर आने वाली सीरीज़ आदिल एल अरबी, बिलाल फलाह, शरमीन ओबैद-चिनॉय और मीरा मेनन द्वारा निर्देशित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन