1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 8K से सीधे 135K, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में जाते ही बदली 'शराबी' सुकृत देव की किस्मत, आलिया भट्ट ने बताया लीजेंड

8K से सीधे 135K, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में जाते ही बदली 'शराबी' सुकृत देव की किस्मत, आलिया भट्ट ने बताया लीजेंड

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 21, 2026 03:06 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 03:06 pm IST

'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में सुकृत देव की परफॉर्मेंस ने तमाम पैनलिस्ट सहित दर्शकों के दिल भी जीत लिए। शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं आलिया भट्ट ने जहां सुकृत को 'लीजेंड' कहा तो वहीं समय रैना ने उन्हें 'स्टार' बताया।

india's got latent- India TV Hindi
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 Image Source : INSTAGRAM/@SUKKHI_ALA_RE

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो 20 जून को खत्म हो गया। समय रैना ने अपने शो का पहसा एपिसोड जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड किया, फैंस ने इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी बतौर पैनलिस्ट शामिल हुईं और इस दौरान समय ने और परफॉर्म्स ने मिलकर उन्हें खूब रोस्ट किया। इस बीच शो में अपने टैलेंट से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले परफॉर्मर्स भी चर्चा में आ गए हैं। खासतौर पर मराठी थिएटर आर्टिस्ट सुकृत देव ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया और उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। सुकृत देव को यूं तो थिएटर में 6 साल का अनुभव है, लेकिन जैसे ही वह समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' सीजन 2 के प्रीमियर में आए रातों-रात स्टार बन गए।

आलिया ने की तारीफ

सुकृत देव इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के स्टेज पर एक शराबी आदमी के रोल में आए और स्टेज पर देखी गई सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक देकर सबको चौंका दिया। परफॉर्मेंस खतम होने के बाद भी उन्होंने अपना किरदार नहीं छोड़ा, न तब जब समय रैना ने कहा, और न ही तब जब खुद आलिया भट्ट ने आकर 'कट' कहा। आलिया ने सुकृत की जमकर तारीफ की। आलिया ने सुकृत की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी साझा की है, जिसमें उन्होंने सुकृत को 'लीजेंड' कहते हुए अपने फैंस से उन्हें प्यार देने को कहा।

सुकृत की परफॉर्मेंस ने सबको किया खुश

अपनी परफॉर्मेंस के बाद सुकृत ने एक कलाकार होने पर एक कविता  भी सुनाई, जिसे सुनकर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समेत सभी पैनलिस्ट अपनी जगह से खड़े हो गए और खड़े होकर तालियों से सम्मान सुकृत को सम्मान दिाय। पलक झपकते ही, सुकृत मंच पर रोने लगे। ये देखकर बलराज घई उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। वहीं आलिया भट्ट भी सुकृत को इमोशनल देखकर भावुक हो गईं।

एक रात ने बदल दिया सब

सुकृत देव ने शो के दौरान ही बताया था कि वह छह साल से ज्यादा समय से मराठी थिएटर कर रहे हैं और कुछ टीवी शोज में कुछ छोटे-मोटे रोल भी किए हैं। लेकिन, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में उनकी उपस्थिति ने उनकी किस्मत बदल दी। शो के टेलीकास्ट होते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या रातों-रात बढ गई और 8 हजार से 1 लाख 35 हजार हो गई। सुकृत ने भी वीडियो शेयर करते हुए पैनलिस्ट्स, समय रैना और 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के मंच को यह प्लैटफॉर्म देने के लिए धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ेंः Toxic Release Date: आ गई यश की 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट, तबाही को तैयार 'राया', झलक देख फैंस क्रेजी

कौन है 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का 'डोनाल्ड ट्रंप'? जिसके आगे आलिया भट्ट की भी बत्ती हो गई गुल, लूटी वाहवाही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन