1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. एक साथ आ रहे ओटीटी की दुनिया के 3 बड़े स्टार, तीनों की सीरीज ने रचा है इतिहास

एक साथ आ रहे ओटीटी की दुनिया के 3 बड़े स्टार, तीनों की सीरीज ने रचा है इतिहास

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 14, 2026 04:33 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 04:33 pm IST

जदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और वरुण सोबती जल्द ही एक सीरीज में नजर आने वाले हैं। तीनों ने नेटफ्लिक्स की एक सीरीज पर कथित तौर से काम शुरू कर दिया है।

jaideep ahlawat and abhishek banerjee and barun sobti- India TV Hindi
जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और वरुण सोबती Image Source : INSTAGRAM@NOWITSABHI, BARUNSOBTI_SAYS,

जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और वरुण सोबती ये तीनों ही एक्टर फिल्मी दुनिया के जाने माने नाम हैं। लेकिन तीनों के बीच में एक और बड़ी कॉमन बात ये है कि ये तीनों ओटीटी की दुनिया में भी सीरीज के किरदारों से कहर ढा चुके हैं। अब तीनों एक साथ नजर आने वाले हैं। तीनों एक्टर एक अपकमिंग ओटीटी सीरीज पर काम कर रहे हैं और कथित तौर पर इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। वेरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो नेटफ्लिक्स एक सीरीज पर काम कर रहा है जिसमें ये तीनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। 

क्या रहेगी सीरीज की कहानी?

रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स की ये सीरीज इसी साल रिलीज के लिए शेड्यूल की जा रही है। हालांकि इसकी कहानी और प्लॉट के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस सीरीज को सुदीप शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और जो एक कमाल के राइटर हैं। साथ ही कलम के साथ शर्मा जी डायरेक्शन के भी उस्ताद हैं और बीते दिनों रिलीज हुई सीरीज कोहरा सीजन 2 लोगों के जुबान पर चढ़ा रहा। इस सीरीज के दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। अब सुदीप शर्मा की ये अपकमिंग सीरीज कैसी होगी इस पर शक करना जरा मुश्किल है क्योंकि उन्होंने इससे पहले अपनी कलम का जादू खूब बिखेरा है। सुदीप शर्मा की कलम से ही पालात लोक जैसी कमाल सीरीज भी निकली है। साथ ही NH10 और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों की भी कहानी लिख चुके हैं। 

तीनों एक्टर्स की सीरीज ने रचा इतिहास

साथ ही इस सीरीज के सारे एक्टर्स शानदार हैं और अपनी पिछली सीरीज में कमाल कर चुके हैं। जयदीप अहलावत तो इन दिनों फिल्मों में भी अपने किरदारों से कमाल दिखाते रहते हैं। बीते दिनों फिल्म इक्कीस में नजर आए जयदीप को पाताल लोक के किरदार हाथीराम चौधरी को खूब प्यार दिया था। इसी सीरीज में एक और एक्टर थे जिनका नाम है अभिषेक बनर्जी जिन्होंने हथौड़ा त्यागी नाम का रोल प्ले किया था। अभिषेक के किरदार हथौड़ा ने भी खूब धमाल मचाया था और स्टार बन गए थे। इसके साथ ही वरुण सोबती भी टीवी की दुनिया के सुपरस्टार हैं और अब तक दर्जनों सीरियल्स में अपने किरदारों से कमाल कर चुके हैं। बीते दिनों रिलीज हुई सीरीज कोहरा सीजन 2 में भी वरुण का शानदार किरदार रहा था और मोना सिंह के साथ बेहतरीन रोल निभाया है। अब ये तीनों कमाल के कलाकार एक कमाल के डायरेक्टर के साथ नजर आने वाले हैं उम्मीद है कि एक और बेहतरीन कहानी पक रही है। 

ये भी पढ़ें-करण जौहर नहीं, संतोष सिंह ने किया था शनाया कपूर को लॉन्च, फ्लॉप डेब्यू के बाद दूसरी पारी में छाईं स्टारकिड

8.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज, जिसमें दिखाई गई 18 शक्ति पीठों की कहानी, बताया कहां-कहां गिरे थे माता सती के अंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन