1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 70 लाख में बनी 75 करोड़ कमाने वाली फिल्म, 20 साल पहले रचा इतिहास, बिना सुपरस्टार के बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, 8.4 है IMDb रेटिंग

70 लाख में बनी 75 करोड़ कमाने वाली फिल्म, 20 साल पहले रचा इतिहास, बिना सुपरस्टार के बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, 8.4 है IMDb रेटिंग

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 11, 2026 06:15 am IST,  Updated : May 11, 2026 06:15 am IST

फिल्मी दुनिया में अब जहां ज्यादातर फिल्ममेकर्स बड़े बजट की फिल्में बनाने पर ध्यान दे रहे हैं तो वहीं 2004 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने 70 लाख के बजट में 75 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया था।

Mungaru Male- India TV Hindi
मुंगारू माले Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR

बॉलीवुड हो या साउथ, आज-कल ज्यादातर फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों पर पैसे पानी की तरह बहा रहे हैं। भव्य सेट, शानदार डांस सीक्वेंस और विदेशी लोकेशन के साथ-साथ बड़े स्टार्स के चलते फिल्म का बजट भी भारी-भरकम होता चला जाता है। मेकर्स का मानना है कि जितना बड़ा बजट होगा, फिल्म की सफलता भी उतनी ही ज्यादा तय होती चली जाती है। लेकिन, 'आदिपुरुष', 'बागी 4' और 'द राजा साब' जैसी पिछले कुछ सालों में रिलीज हुईं फिल्मों ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को स्टारडम या बजट से ज्यादा कंटेंट से मतलब है। इस बीच आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो 20 साल पहले रिलीज हुई थी और मेकर्स को भारी मुनाफा दिया था। इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार भी नहीं था, इसके बाद भी इसने छप्परफाड़ कमाई की थी।

100 गुना ज्यादा किया था कलेक्शन

ये फिल्म है 'मुंगारू माले', जो 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 1 करोड़ से भी कम के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने जो छप्परफाड़ कमाई की, पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी। 70 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ कमाए थे और कई महीनों तक दर्शकों के सिर पर इसका खुमार चढ़ा रहा, जिसके चलते 1 साल से ज्यादा समय तक ये सिनेमाघरों में चलती रही।

न बड़े स्टार, न बजट

फिल्म में न तो बड़े स्टार थे और न ही करोड़ों में इसका बजट था, फिर भी इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। मुंगारू माले का निर्देशन योगराज भट्ट ने किया था, जो इसके लेखक भी थे। वहीं गणेश और पूजा गांधी इसमें लीड रोल में नजर आए थे। बेंगलुरु के पीवीआर में 460 दिनों तक चली इस फिल्म ने ऐसी धूम मचाई की हर कोई हैरान रह गया।

फिल्म की कहानी और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की कहानी एक तरफा प्यार और बलिदान के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रीतम (गणेश) बेंगलुरु के मशहूर ईवा मॉल में घूम रहा होता है कि तभी उसकी नजर नंदिनी (पूजा गांधी) पर पड़ती है। नंदिनी को देखते-देखते अनजाने में प्रीतम मैनहोल में गिर जाता है, जिसके बाद नंदिनी उसे गड्ढे से निकालती है। प्रीतम की एक दिन फिर नंदिनी से टकराता है, वह उसे अपना परिचय देता है और अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव देता है। लेकिन, नंदिनी की पहले ही सगाई हो चुकी है, जिसके चलते वो प्रीतम का प्रपोजल ठुकरा देती है। इस फिल्म में आगे क्या होता है, ये आप फिल्म में देख सकते हैं जो जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग मिली है।

प्रोड्यूसर के घर पड़ी आईटी की रेड

फिल्म की रिलीज और इसे मिली जबरदस्त सफलता के बाद जहां गणेश और पूजा रातोंरात स्टार बन गए तो वहीं इसके प्रोड्यूसर को एक मुश्किल परिस्थिति से गुजरना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंगारू माले की सफलता के बाद प्रोड्यूसर के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया था। दरअसल, डिपार्टमेंट का कहना था कि फिल्म ने नेट 67.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके चलते प्रोड्यूसर को टैक्स भरना होगा। वहीं कमाई के मामले में मुंगारू माले का रिकॉर्ड तब तक कायम रहा, जब तक यश की 'केजीएफ चैप्टर 1' रिलीज नहीं हुई।

ये भी पढ़ेंः मस्तक पर त्रिपुंड और गले में साफा, महाकाल का बुलावा आते ही उज्जैन पहुंचे 'धुरंधर' के मेजर इकबाल, भस्म आरती में हुए शामिल

एक फिल्म वाली हीरोइन, सुपरस्टार संग डेब्यू के बाद ही एक्टिंग से फेरा मुंह, बिजनेस टाइकून से रचाई शादी, जी रहीं हैं शाही जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन