1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'पंचायत' भी इस सीरीज के आगे लगेगी फीकी, फिर देखने को मिलेगी गांव की लव स्टोरी

'पंचायत' भी इस सीरीज के आगे लगेगी फीकी, फिर देखने को मिलेगी गांव की लव स्टोरी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Feb 21, 2025 11:20 am IST,  Updated : Feb 21, 2025 11:20 am IST

जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की 'पंचायत' ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक है। हम आपको एक ऐसी ही दमदार सीरीज के बारे में बताएंगे जो कॉमेडी और कहानी के मामले में इसे जबरदस्त टक्कर देती है।

Panchayat web series- India TV Hindi
इस सीरीज के आगे फीकी पड़ी पंचायत! Image Source : INSTAGRAM

वेब सीरीज 'पंचायत' को लोगों से इतना प्यार मिला है कि इसके तीन सीजन रिलीज होने के बाद अब सभी को इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस सीरीज को टक्कर देने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक धांसू सीरीज ने एंट्री कर ली है। इसी बीच, अब प्राइम वीडियो पर इस नई सीरीज का उनांसमेंट हो चका है, जिसका टीजर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। 'पंचायत' की तरह इस सीरीज को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है, जिसमें गांव की कहानी में कॉमेडी और रोमांस एक साथ देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज कहानी संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिख कर तैयार की है।

पंचायत इस सीरीज के आगे पड़ी फीकी

'पंचायत' के पहले ही नहीं दूसरे और तीसरे सीजन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके तीनों सीजन ने इतना एंटरटेन किया है कि लोग आज भी इस सीरीज का नाम सुन हंसने लगते हैं। अगर आप भी 'पंचायत' वेब सीरीज की तरह कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं या फिर ओटीटी पर कुछ इसी तरह का कॉन्टेन्ट तलाश रहे हैं तो चलिए हम आपको ऐसी ही एक कॉमेडी वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। छोटे गांव की कहानी को मजेदार अंदाज में पेश करती वेब सीरीज 'दुपहिया' प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज में अभिनेता गजराज राव और रेणुका शहाणे दर्शकों को हंसाते हुए नजर आने वाले हैं। 'पंचायत' को टक्कर देने प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'दुपहिया' रिलजी के पहले से ही दर्शकों के बीच अपनी कास्ट और कहानी को लेकर छाई हुई है, जिसका प्रीमियर 7 मार्च को होगा।

क्या है दुपहिया की कहानी?

'दुपहिया' की कहानी एक काल्पनिक गांव धड़कपुर पर आधारित है जो अपराध मुक्त होने के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते दिखाई देने वाला है। गांव की शांति में खलल तब पड़ जाती है, जब एक कीमती दुपहिया (मोटरसाइकिल) चोरी हो जाती है। इस बीच गांव वाले बाइक का पता लगाने के लिए जुट जाते हैं। छोटे से गांव पर बनी इस सीरीज को देख आप भी इसके दूसरे सीजन की मेकर्स से डिमांड करने वाले हैं।

दुपहिया कब होगी रिलीज

वेब सीरीज 'दुपहिया' की कहानी को अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा है। 9 एपिसोड की इस सीरीज में रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे शानदार कलाकार हैं। ये सीरीज 7 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज स्ट्रीम होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन