1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'मामला लीगल है 2' से 'वध 2' तक, OTT पर इस हफ्ते होगा 9 सीरीज-फिल्मों का बोलबाला, थ्रिलर से लेकर कॉमेडी का मिलेगा फुलडोज

'मामला लीगल है 2' से 'वध 2' तक, OTT पर इस हफ्ते होगा 9 सीरीज-फिल्मों का बोलबाला, थ्रिलर से लेकर कॉमेडी का मिलेगा फुलडोज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 30, 2026 07:09 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 07:09 pm IST

इस हफ्ते ओटीटी का बाजार गर्म रहने वाला है, 9 नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी। इस हफ्ते मनोरंजन की कोई कमी नहीं रहने वाली है।

Latest OTT releases- India TV Hindi
मामला लीगल है और वध 2 Image Source : IMDB

मार्च का महीना खत्म हो रहा है और अप्रैल की शुरुआत मनोरंजन के जबरदस्त तड़के के साथ होने वाली है। अगर आप भी ओटीटी (OTT) पर नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो यह हफ्ता आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। आमिर खान की खेल पर आधारित फिल्म से लेकर सस्पेंस से भरी क्राइम थ्रिलर तक, कोर्ट रूम ड्रामा से कॉमेडी तक, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सामग्री की भरमार है।

सेंड हेल्प 

यह एक 'सर्वाइवल हॉरर थ्रिलर' फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर सैम राइमी ने किया है। इस फिल्म में रेचेल मैकएडम्स और डायलन ओ'ब्रायन मुख्य भूमिकाओं में हैं। खौफ और रोमांच से भरी यह फिल्म 31 मार्च को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

रिपल

न्यूयॉर्क शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह 8 एपिसोड वाली ड्रामा सीरीज चार अजनबियों की कहानी है, जिनकी जिंदगी अचानक एक-दूसरे से जुड़ जाती है। यह 31 मार्च से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस  

वीर दास और कवि शास्त्री द्वारा निर्देशित यह एक स्पाई एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें वीर दास के साथ मिथिला पालकर और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

मां कसम

मोना सिंह और मिहिर आहुजा स्टारर यह कहानी एक 19 साल के जीनियस बेटे की है, जो गणित और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके अपनी सिंगल मदर के लिए एक परफेक्ट मैच ढूंढने की कोशिश करता है। इसे 3 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।

सितारे जमीन पर

आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' के स्पिरिचुअल सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं। स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा आधारित इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी। यह स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' की आधिकारिक रीमेक है और 3 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होगी।

वध 2

2022 की चर्चित फिल्म 'वध' की अगली कड़ी में एक बार फिर दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे। यह क्राइम थ्रिलर 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

मामला लीगल है: सीजन 2

रवि किशन एक बार फिर वी.डी. त्यागी के रूप में लौट रहे हैं, जो अब जज बनने का सपना देख रहे हैं। इस कोर्टरूम कॉमेडी में कुशा कपिला और निरहुआ जैसे नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। इसे 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन 

लोकप्रिय टीवी शो पर आधारित यह कॉमेडी फिल्म विभूति नारायण, तिवारी जी और अंगूरी भाभी के मजेदार कारनामों को बड़े स्तर पर दिखाएगी। यह 3 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन