Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'समझौता करना पड़ता है...' नयनतारा ने जब शादीशुदा एक्टर की खातिर छोड़ी फिल्में, 13 साल बाद हुआ अफसोस

'समझौता करना पड़ता है...' नयनतारा ने जब शादीशुदा एक्टर की खातिर छोड़ी फिल्में, 13 साल बाद हुआ अफसोस

Written By: Priya Shukla Published : Dec 13, 2024 10:58 am IST, Updated : Dec 13, 2024 10:58 am IST

नयनतारा इन दिनों धनुष के साथ चल रहे अपने विवाद को लेकर काफी चर्चा में हैं। साउथ की लेडी सुपरस्टार ने हाल ही में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2011 के दौरान उन्होंने कई फिल्मों को ना कहा। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई और कहा कि वह अपने प्यार के लिए सब छोड़ने को तैयार हो गई थीं।

Nayanthara- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM नयनतारा ने 2011 में फिल्मों से लिया था ब्रेक

नयनतारा को उनके फैंस लेडी सुपरस्टार कहते हैं। उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं। नयनतारा इन दिनों धनुष के साथ चल रहे अपने विवाद को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी डॉक्यूमेंट्री 'नयनताराः बियॉन्ड द फेयरी टेल' की रिलीज से पहले एक ओपन लेटर लिखा था, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार पर एनओसी को लेकर खूब बरसी थीं। नयनतारा इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान हासिल की है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय था जब वह सब कुछ छोड़ने को तैयार हो गई थीं। नयनतारा ने खुद इसका खुलासा किया है।

सिनेमा छोड़ने वाली थीं नयनतारा

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में नयनतारा ने धनुष संग अपने एनओसी विवाद से लेकर अपनी जिंदगी के उस फेज तक के बारे में बात की जब वह सब कुछ पीछे छोड़ने के लिए तैयार हो गई थीं। नयनतारा ने 2011 में फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और फिर 2 साल बाद फिल्मों में वापसी की। लेडी सुपरस्टार ने अब अपने इस फैसले को लेकर खुलकर बात की और इसके पीछे की वजह भी बताई है।

जब नयनतारा ने फिल्मों से ले लिया था ब्रेक

नयनतारा ने 2011 में अपने सफल फिल्मी करियर से ब्रेक लेने के फैसले के पीछे की वजह के बारे में बताते हुए कहा- 'मैं तब अपनी जिंदगी के उस फेज में थी, जब मुझे लग रहा था कि अगर मैं अपनी जिंदगी में प्यार चाहती हूं तो मुझे समझौता करना होगा। मैं तब बहुत यंग थी और प्यार को लेकर असुरक्षित थी। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि, हम अपनी इंडस्ट्री में बहुत अलग-अलग तरह के रिलेशनशिप देखते हैं। मैं इसे बुरा नहीं कह रही, लेकिन ये वो तरीका है जो इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहा है, जैसे की दूसरी शादी। तो उस समय मुझे लगा कि यही ठीक है।'

पार्टनर के लिए सब छोड़ने को तैयार थीं नयनतारा

नयनतारा आगे कहती हैं- 'मेरे अंदर की लड़की ने सच में सोचा कि अगर मुझे अपनी जिंदगी में प्यार चाहिए, तो मुझे कहीं न कहीं समझौता करना होगा। आपको अपना सब कुछ देने की जरूरत है। अगर आपके पार्टनर को आपका कुछ करना पसंद नहीं है तो आपको वो छोड़ देना चाहिए। उस समय प्यार के बारे में मेरी यही समझ थी।'

जब जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही थीं नयनतारा

इसी के साथ नयनतारा का कहना है कि वह आज जिस तरह की महिला हैं, उसी रिलेशनशिप के चलते हैं। क्योंकि, इस रिश्ते ने उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर में धकेल दिया था। यह समझाते हुए कि वह आज जो हैं, उसी रिश्ते ने उन्हें बनाया है, नयनतारा कहती हैं- 'यदि वह विशेष रिश्ता नहीं होता, तो मुझे नहीं लगता कि मैं आज जो कुछ भी हूं वह बनने की ताकत मुझे मिल पाती। मैं यह नहीं समझ पाऊंगी कि मैं क्या करने में सक्षम हूं। उसके बाद, मैं बिल्कुल अलग इंसान बन गई।"

विग्नेश शिवन की लाइफ में एंट्री

नयनतारा अब फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों की मुलाकात 'नानुम राउडी धान' के सेट पर हुई थी। कपल ने 2022 में शादी की थी और दोनों के दो बेटे भी हैं। लेकिन, एक समय था जब वह एक शादीशुदा एक्टर के प्यार में थीं। 2011 के दौरान टॉलीवुड सुपरस्टार और कोरियोग्राफर प्रभु देवा के साथ नयनतारा की नजदीकियों के काफी चर्चे थे। इसी दौरान अभिनेत्री ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। नयनतारा के अनुसार, उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर के कहने पर ये फैसला लिया था।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement