1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT Must Watch: 7 एपिसोड की 'ग्लोरी' का 1 महीने से जारी है दबदबा, सस्पेंस से लबालब भरी सीरीज, 'मुन्नाभैया' का फिर दिखा भौकाल

OTT Must Watch: 7 एपिसोड की 'ग्लोरी' का 1 महीने से जारी है दबदबा, सस्पेंस से लबालब भरी सीरीज, 'मुन्नाभैया' का फिर दिखा भौकाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 05, 2026 08:30 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 08:30 am IST

ओटीटी पर एक महीने पहले आई स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'ग्लोरी' अब भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। सीरीज को आए 34 दिन हो गए हैं और अब भी ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है, जिससे पता चलता है कि इस सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

glory- India TV Hindi
ग्लोरी। Image Source : YOUTUBE/NETFLIX INDIA

ओटीटी पर अब हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता है, लेकिन ऐसी कम ही फिल्में या सीरीज होती हैं जो टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह बना सकें और उससे भी कम ऐसी फिल्म या सीरीज होती है जो लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए रहे। इस बीच ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी सीरीज के बारे में आपको बातते हैं जो पिछले 5 हफ्तों से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। जी हां, ये सीरीज पिछले 5 हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और खूब तारीफें भी हासिल कर रही है। इस सीरीज का नाम है 'ग्लोरी', जिसमें 'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट लीड रोल में हैं।

7 एपिसोड की सीरीज का ओटीटी पर कमाल

7 एपिसोड वाली ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर आई थी और इसे दर्शकों के बीच इतना पसंद किया गया कि अब भी ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। इस सीरीज की कहानी एक जुनूनी बॉक्सिंग कोच और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। ओलंपिक में जीत की उसकी चाह इतनी ज्यादा होती है कि यही चाह उसके परिवार के बिखरने की वजह बन जाती है। जहां उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले जाते हैं और कहानी में तब दुखद मोड़ आता है जब उसकी बेटी पर जानलेवा हमला होता है और होनहार स्टूडेंट निहाल सिंह की हत्या कर दी जाती है। इसी के बाद उसके दोनों बेटे वापस लौटते हैं।

अपराध को दबाने की कोशिश और दो भाईयों की जंग

अपनी बहन पर हुए हमले के बाद कोच के दोनों बेटे देव और रवि अपने घर लौटते हैं और बहन पर हुए हमले और निहाल सिंह की हत्या का सच पता करने में जुट जाते हैं। सच को दबाए जाने की कोशिश को देखते हुए दोनों इस पूरे मामले को अपने हाथ में ले लेते हैं और इसके सच तक पहुंचने की कोशिश में दोनों के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। अब भी ये सीरीज टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है और नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

कास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

ग्लोरी में मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा ने देव की भूमिका निभाई है और पुलकित सम्राट ने रवि का किरदार निभाया है। वहीं जन्नत जुबैर रहमानी ने दोनों की बहन गुड़िया का किरदार निभाया है। इनके अलावा सीरीज में सयानी गुप्ता, आशुतोष राणा, सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। सीरीज को आईएमडीबी पर 6.7 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः 4000 करोड़ी 'रामायण' में रावण बने यश, क्यों चुना 'दशानन' का किरदार? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन