1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT पर पूरे सप्ताह रहा इन वेबसीरीज का जलवा, इंडियन सीरीज को प्रियंका चोपड़ा ने दी मात

OTT पर पूरे सप्ताह रहा इन वेबसीरीज का जलवा, इंडियन सीरीज को प्रियंका चोपड़ा ने दी मात

 Published : May 23, 2023 01:52 pm IST,  Updated : May 23, 2023 03:28 pm IST

Top 10 webseries: बीते सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई धमाकेदार वेबसीरीज सामने आई हैं। तो आइए जानते हैं कि किसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

OTT Top 10- India TV Hindi
OTT Top 10 Image Source : TWITTER

Top 10 webseries: चिलचिलाती गर्मी में हर किसी का मन करता है कि बाहर न जाकर घर में बैठकर दोपहर में ठंडे जूस और आइसक्रीम का मजा लेते हुए ओटीटी पर वेबसीरीज और फिल्में देखी जाएं। 40-45 डिग्री के पारे में वेबसीरीज देखने का मजा उस समय दोगुना हो जाता है जब कुछ बढ़िया कंटेट हमारे पास हो। बीते दिनों में कई बेहतरीन फिल्में और वेबसीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम हुई हैं। जिसके बाद अब ऑरमैक्स ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें दर्शकों की पसंद किए जाने के अनुसार शोज को रेटिंग दी गई है। तो आइए जानते हैं कि किन शोज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 

प्रियंका चोपड़ा ने मारी बाजी 

प्रियंका चोपड़ा स्टारर एक्शन वेबसीरीज 'सिटाडेल' को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है। शो अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुआ है, जिसके बाद से यह लगातार नंबर 1 पर बना हुआ है। प्रियंका के इस शो ने सारी इंडियन सीरीज को मात दे दी है। 

'दहाड़' को मिला प्यार

सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज 'दहाड़' भी बीते सप्ताह से स्ट्रीम हुई है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रही हैं। शो की कहानी की काफी तारीफ हो रही है। इसे लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। 

अभी छाए हैं शाहिद कपूर 

शाहिद कपूर की 'फर्जी' को स्ट्रीम हुए काफी समय बीत चुका है। लेकिन यह सीरीज आज भी चर्चा में है। 2000 का नोट बंद होने की खबर के बाद यह तीसरे नंबर पर आ चुकी है। 

डिंपल कपाड़िया ने मारी बाजी 

डिंपल कपाड़िया का शो 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' ड्रग माफिया की कहानी है। जिसमें सास का किरदार डिंपल कपाड़िया ने निभाया है। जो एक डॉन है और अपनी बहूओं और बेटी के साथ काम करती है। शो लिस्ट में नंबर 4 पर हैं। 

Panchayat 3: इंतजार हुआ खत्म! इस एक्ट्रेस ने वेब सीरीज पर दिया नया अपडेट, यूजर्स बोले- इससे अच्छी खबर कुछ नहीं...

ये शोज भी हैं लिस्ट में 

इस लिस्ट में जी 5 पर आई सीरीज 'यूटर्न' नंबर 5 पर है, वहीं जी 5 पर ही आई नसीरुद्दीन शाह स्टारर सीरीज 'ताज 2' लिस्ट में छटवें नंबर पर है। सोनी लिव की सीरीज 'गरमी' नंबर 7 पर है। नेटफिलिक्स पर आई 'राणा नाइडू' नंबर 8 पर है। वहीं नंबर 9 पर अपारशक्ति खुराना की 'जुबली' और नंबर 10 पर राधिका आप्टे की 'मिसेज अंडरकवर' है।   

The Kerala Story की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ क्लब में मारी दमदार एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन