1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्रियंका चोपड़ा को सताई बेटी मालती की चिंता, कैमरे के फ्लैश से लाडली को यूं बचाती दिखीं देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा को सताई बेटी मालती की चिंता, कैमरे के फ्लैश से लाडली को यूं बचाती दिखीं देसी गर्ल

 Edited By: Priya Shukla
 Published : Feb 05, 2025 01:29 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 01:29 pm IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस वेडिंग रिचुअल्स में अपने लुक से फैंस का दिल लूट रही हैं। रिचुअल्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
भाई की शादी में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा कैमरे की चमक से बेटी को बचाती आई नजर, कार में बैठकर हाथ से किया इशारा Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी के लिए मुंबई आई हुई हैं। एक्ट्रेस जोरों-शोरों से भाई सिद्धार्थ की शादी की तैयारी में जुटी हैं और फैंस के साथ भी इसकी झलक शेयर करना नहीं भूल रहीं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने सजे हुए घर की तस्वीरों को शेयर किया था। एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका बेटी के साथ भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में शामिल होने निकली थीं, तभी पैप्स ने उनकी कार को घेर लिया था, जिसकी वजह से उनकी लाडली कैमरे की रोशनी को देख कर परेशान होने लगी।

कैमरे के फ्लैश से बेटी को बचाती दिखीं प्रियंका

बेटी को कैमरों के फ्लैश से परेशान होते देख प्रियंका अपनी लाड़ली के चेहरे पर हाथ रख कर उसको कैमरे की रोशनी से बचाती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर प्रियंका को शानदार मां बता रहे हैं। वीडियो में देसी गर्ल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस की बेटी मालती भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं।

सलवार-सूट में छाईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा जब से मुंबई आई हैं तब से एक्ट्रेस को लगातार पैपाराजी कवर कर रहे हैं। एक्ट्रेस जब भी कैमरे के आगे आती हैं तो पैपाराजी का अभिवादन करना नहीं भूलतीं। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस अपने भाई की वेडिंग रिचुअल्स में सूट सलवार पहने हाथों में गिफ्ट लिए दिखाई दी थीं। 

प्रियंका चोपड़ा के डांस परफॉर्मेंस की तैयारी

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी से काफी खुश हैं। एक्ट्रेस अपने इकलौते भाई की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास झलकियां शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपने भाई की शादी में डांस परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ बिताए पलों को भी शेयर किया था।

कौन हैं सिद्धार्थ चोपड़ा की होने वाली पत्नी?

सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं। दोनों ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद अगस्त 2024 में सगाई की। कपल की सगाई के लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। नीलम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने साल 2012 में तेलुगु फिल्म 'मिस्टर 7' से डेब्यू किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन