1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. परिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं मम्मी? कपिल शर्मा के शो में दिया हिंट, राघव चड्ढा बोले- 'जल्द गुड न्यूज देंगे'

परिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं मम्मी? कपिल शर्मा के शो में दिया हिंट, राघव चड्ढा बोले- 'जल्द गुड न्यूज देंगे'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 03, 2025 11:46 am IST,  Updated : Aug 03, 2025 11:46 am IST

परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति और आप नेता राघव चड्ढा के साथ कपिल शर्मा के शो में शिरकत की, जहां उन्होंने बेबी प्लानिंग को लेकर भी खुलकर बात की और इसे लेकर फैंस को एक हिंट भी दिया।

parineeti chopra raghav chadha- India TV Hindi
राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा। Image Source : INSTAGRAM/@ PARINEETICHOPRA

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति और आप नेता राघव चड्ढा के साथ कपिल शर्मा के चर्चित कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत की। इस दौरान कपिल शर्मा के साथ मजाक-मस्ती के पलों के बीच राघव चड्ढा ने फैमिली प्लानिंग को लेकर बी हिंट दिया, जिस पर परिणीति चोपड़ा दंग रह गईं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे, ऐसे में इनके फैंस भी गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने फैमिली प्लानिंग को लेकर भी बात की और कुछ ऐसा कहा, जिससे इनके फैंस के चेहरे खिल गए हैं।

कपिल शर्मा के शो में परिणीति-राघव

कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पूरी टीम के साथ जमकर मस्ती की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ढेर सारी मस्ती के बीच कपिल परिणीति और राघव से अपनी शादी से जुड़ा किस्सा शेयर करते हैं और बताते हैं कि जैसे ही उनकी और गिन्नी की शादी हुई, उनकी मां का दादी मोड ऑन हो गया। कपिल ने बताया कि उनकी मां, गिन्नी के घर में आते ही बस पोते-पोतियों की बात करने लगीं।

राघव चड्ढा बोले- जल्दी गुड न्यूज देंगे

इसी दौरान कपिल शर्मा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से भी उनकी फैमिली प्लानिंग पर सवाल कर लिया। वह पूछते हैं- क्या आपके ऊपर भी कोई ऐसा प्रेशर है? इसके जवाब में राघव चड्ढा कहते हैं- 'देंगे... आपको देंगे... हम जल्दी गुड न्यूज देंगे आपको।' पति की ये बात सुनकर परिणीति हैरान रह जाती हैं और हैरानी भरी निगाहों से उनकी तरफ देखने लगती हैं।

परिणीति ने शेयर कीं शो की अनसीन फोटोज

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा के शो से कई अनसीन तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें उन्हें और राघव चड्ढा को खिलखिलाकर हंसते देखा जा सकता है। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को निहारते नजर आए। फोटोज शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा- 'इस एपिसोड में हमने हमारी सारी पागलपंती बाहर निकाल दी। आखिरी वाली आपकी फेवरेट है क्या?' वर्क फ्रंट पर बात करें तो परिणीति आखिरी बार दिलजीत दोसांझ की 'चमकीला' में नजर आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन