1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. भाई को हीरो बनाने के लिए रणबीर कपूर ने लगाया दम, सीरीज की स्क्रीनिंग में हुए शामिल, जानें कौन हैं जहान कपूर?

भाई को हीरो बनाने के लिए रणबीर कपूर ने लगाया दम, सीरीज की स्क्रीनिंग में हुए शामिल, जानें कौन हैं जहान कपूर?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 10, 2025 10:06 am IST,  Updated : Jan 10, 2025 11:00 am IST

जहान कपूर की सीरीज 'ब्लैक वॉरंट' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। बीते रोज इसकी मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग के ईवेंट में जहान के चचेरे भाई रणबीर कपूर भी पहुंचे थे। सीरीज एक प्रिजन ब्रेक ड्रामा है।

Zahan Kapoor- India TV Hindi
जहान कपूर Image Source : INSTAGRAM

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के चचेरे भाई जहान कपूर भी बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। फिल्म में डेब्यू के बाद जहान कपूर अब ओटीटी सीरीज में नजर आने वाले हैं। जहान कपूर की सीरीज 'ब्लैक वॉरंट' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले गुरुवार को इस सीरीज की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इस सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। जहान कपूर की ये ओटीटी डेब्यू सीरीज होने वाली है। इससे पहले जहान कपूर ने 2020 में आई फिल्म 'फराज' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि जहान कपूर की ये फिल्म कब आई और कब उतर गई लोगों को कानों-कान हवा नहीं लगी। अब फिल्म में डेब्यू बिगड़ने के बाद जहान कपूर ने ओटीटी का सहारा लिया है। जहान कपूर की सीरीज 'ब्लैक वारंट' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। 

कौन हैं जहान कपूर?

जहान कपूर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के चचेरे भाई हैं। कपूर खानदान से होने के बाद भी जहान अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाना चाहते हैं। जहान कपूर की फिल्म 'फराज' में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी 2016 में ढाका में हुई एक आतंकी घटना पर बनी थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। जिसके बाद से जहान कपूर अब ओटीटी सीरीज के जरिए फिल्मी दुनिया में एंट्री तलाश रहे हैं। 

रणबीर कपूर समेत तमाम सितारे हुए शामिल

बता दें कि ब्लैक वॉरंट सीरीज की स्क्रीनिंग में गुरुवार को बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इस स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर भी फंकी अंदाज में नजर आए। इसके साथ ही सीरीज के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी भी यहां मौजूद रहे। अब जहान ब्लैक वॉरंट में नजर आ रहे है। सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की कहानी एक प्रिजन ब्रेक ड्रामा है। जिसमें जहान के साथ राहुल भट्ट और परमवीर चीमा अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन